-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Donate These Things On The Day Of Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से पितृदोष से मिलेगी मुक्ति, ग्रहदोष भी
- Written By: सीमा कुमारी
सावन महीने में पड़ने के कारण इसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ अवसर पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा भी करते हैं।

हरियाली अमावस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Hariyali Amavasya 2025 Daan:सनातन धर्म में सावन अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व हैं। साल 2025 में सावन अमावस्या 25 जुलाई, गुरुवार को हैं। हिंदू मतों के अनुसार, सावन महीने में पड़ने के कारण इसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ अवसर पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद देवों के देव महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा भी करते हैं।
वहीं, अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि अमावस्या तिथि पर दान करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानिए हाथ में मौली कितनी बार लपेटना माना जाता है शुभ
क्या गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना माना जाता है अशुभ? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Powerful Sanskrit Quotes: जीवन को नई दिशा देते हैं संस्कृत के ये 5 प्रेरणादायक श्लोक, जानिए इनके अर्थ
छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा
साथ ही पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है। अगर आप भी पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो हरियाली अमावस्या के दिन पूजा और तर्पण के बाद इन चीजों का दान करें।
हरियाली अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान
चावल का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर कोई जातक पितृदोष से निजात पाना चाहते हैं, तो हरियाली अमावस्या के दिन शिवजी की पूजा करें। साथ ही पितरों का तर्पण करें। वहीं, पूजा के बाद काले तिल, जौ, कच्चा चावल, चूड़ा, दही, चीनी, नमक आदि चीजों का दान करें।
छतरी का दान
पितरों को प्रसन्न करने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन आप छतरी, चमड़े के जूते और चप्पल आदि चीजों का भी दान कर सकते हैं। आप ये चीजें योग्य ब्राह्मण या जरूरमंदों को पितरों के नाम पर दे सकते हैं।
सफेद वस्त्र का दान
अगर आप पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन अमावस्या के दिन शिव मंदिर में काले तिल या तिल के तेल का दान करें। इसके अलावा, आप सफेद वस्त्र और प्रसादम (प्रसाद) हेतु अन्न का भी दान कर सकते हैं।
कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन छाता, जूते, चप्पल, साबुत उड़द, कंबल और वस्त्र आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
ये भी पढ़े:कौन था ब्रह्मांड का पहला कांवड़िया, जिसने भगवान शिव को दिलाई थी कष्ट से मुक्ति
दूध, दही आदि चीजों का दान
अगर आप देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद दूध या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, चीनी, नमक, दूध, दही आदि चीजों का दान करें।
Donate these things on the day of hariyali amavasya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर: हाई-रिस्क इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोपों से मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 10:11 AMShare Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी
Jun 24, 2026 | 10:06 AMक्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
Jun 24, 2026 | 10:05 AMचमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Jun 24, 2026 | 10:05 AMFuel Cost India: सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आपके शहर में कितना बदला भाव?
Jun 24, 2026 | 09:59 AMगोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 09:57 AMभाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
Jun 24, 2026 | 09:56 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














