-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Do These Great Measures During Gupt Navratri
संकटों से मुक्ति का अनुपम अवसर, माघ गुप्त नवरात्रि में कर लें ये 5 उपाय, मां जगदंबा की होगी कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
- Written By: सीमा कुमारी
माघ माह की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरु हो चुकी है। और इसका समापन 7 फरवरी के दिन होगा। इस नवरात्रि में अगर कुछ आसान उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय बहुत आसान है जो कोई भी कर सकता है।

गुप्त नवरात्रि (सौ.सोशल मीडिया)
Magh Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि प्रसिद्ध हैं और अन्य दो गुप्त है, इसलिए इसे ‘गुप्त नवरात्रि’ के नाम से जाना जाता है।
इस बार साल 2025 की पहली गुप्त नवरात्रि यानी माघ माह की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरु हो चुकी है। और इसका समापन 7 फरवरी के दिन होगा। माघ माह की गुप्त नवरात्रि एक विशेष अवसर है। जब माता दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं।
इस समय का महत्व इसलिए है, क्योंकि यह महालक्ष्मी और देवी दुर्गा के आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ समय है। ज्योतिष के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दौरान किए गए उपाय जीवन के संकटों को दूर करते हैं और सफलता, समृद्धि, और सुख-शांति को घर में लाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gupt Navratri 2026: किस दिन शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026? यहां जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि को लेकर क्या कहती है पौराणिक कथा, क्या है इस नवरात्रि की खास बात
गुप्त नवरात्रि में बिना किसी को बताए कर लें ये अचूक उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर और बरसेगा धन!
गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं के किस स्वरूप को भोग में क्या चढ़ाएं? इन विशेष 9 भोग से प्रसन्न होंगी मां!
अगर, आप भी इस विशेष अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन आसान उपायों को अपनाकर अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से उपायों को अपनाकर देवी दुर्गा के आशीर्वाद को प्राप्त कर सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि के दौरान करें ये महाउपाय :
गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
गुप्त नवरात्रि के दौरान दिन में दो बार गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ाता है। एक बात का ध्यान रखें कि इसे सुबह और शाम के समय करें ताकि अधिक प्रभावी हो।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें
गुप्त नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठकरना भी शुभ होता है। कहा जाता है कि, दुर्गा चालीसा का पाठ करने से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं। यह उपाय कार्यों में सफलता और धन लाभ के अवसर प्रदान करता है। जो लोग अपने कार्यों में अडचनों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह उपाय विशेष रूप से प्रभावशाली हो सकता है।
‘सिद्ध कुंजिका स्तोत्र’ का पाठ करें
गुप्त नवरात्रि में सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ भी विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। यह पाठ जीवन की कठिनाइयों को समाप्त करता है और कार्यों में सफलता दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, गुप्त नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ भी विशेष महत्व होता है। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करके भी मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं।
काले तिल और गुड़ का दान करें
गुप्त नवरात्रि में काले तिल, गुड़, और अन्य वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। यह पितृ दोष और ग्रह दोष को शांत करने में मदद करता है और देवी दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, यह परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
गुलाब और कपूर अर्पित करें
गुप्त नवरात्रि में माता दुर्गा को गुलाब और कपूर अर्पित करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इस दिन हर कोई को एक गुलाब के फूल के साथ कपूर का एक टुकड़ा माता दुर्गा को अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से धन संबंधित समस्याओं का समाधान होता है और धन की प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।
Do these great measures during gupt navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
4 दिन में तीसरी बार भूकंप से हिला जापान, इवाते में 6.1 की तीव्रता से कांपी धरती; दहशत में लोग
Jun 28, 2026 | 08:01 AM28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
Jun 28, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
Jun 28, 2026 | 07:57 AMबिजली गिरने से 49 लोगो की मौत, यवतमाल के लोगो में डर का माहोल, प्रशन ने जारी किया अलर्ट
Jun 28, 2026 | 07:57 AMराम मंदिर दान विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, CBI जांच की उठाई मांग
Jun 28, 2026 | 07:43 AMJuhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें
Jun 28, 2026 | 07:42 AM120 करोड़ का पानी का बिल! यवतमाल में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने बकायेदारों के खिलाफ शुरू किया वसूली अभियान
Jun 28, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














