-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Gupt Navratri Secret Remedies For Wealth
गुप्त नवरात्रि में बिना किसी को बताए कर लें ये अचूक उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर और बरसेगा धन!
- Written By: सीमा कुमारी
Gupt Navratri Wealth Tips:गुप्त नवरात्रि साधना और तंत्र का विशेष पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान गुप्त रूप से किए गए कुछ अचूक उपाय आर्थिक संकट को दूर कर सकते हैं। जानिए ऐसे प्रभावशाली उपाय

आदि शक्ति मां दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया)
Gupt Navratri 2026 Upay: आज 19 जनवरी 2026 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है जिसका समापन 28 जनवरी को होगा। आदि शक्ति मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए माघ महीने की गुप्त नवरात्रि हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। कहते हैं अगर इस नवरात्रि में कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। चलिए जानते हैं नवरात्रि के इन महा उपायों के बारे में-
गुप्त नवरात्रि में चुपचाप से कर लें ये महा उपाय
वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने के लिए
गुप्त नवरात्रि में वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने के लिए इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। ये मंत्र है, सब नार करहि परस्पर प्रीति चलहि स्वधर्म नीरत श्रुति नीति। इस मंत्र का जाप घी की आहुति के साथ 108 बार करना चाहिए। यदि 21 बार भी इस मंत्र को रोज जप लिया जाए तो समस्या दूर हो जाती है।
बुरी नजर से बचाने के लिए
यदि आपके घर या परिवार पर किसी की बुरी नजर लगी हो तो आपको गुप्त नवरात्रि में हनुमान चालीसा का निरंतर जप करते रहना चाहिए। जिस भी व्यक्ति पर नजर लगी है उसके बाएं पैर पर बजरंग बली को चढ़ाया काजल और माथे पर हनुमान जी का सिंदूर लगा दें। ऐसा करने से बुरी नजर उतर जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Purnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
करियर और बिजनेस में तरक्की के लिए
गुप्त नवरात्रि में भैरव बाबा के मंदिर का दर्शन जरूर करना चाहिए। ऐसे लोग जिनका रोजगार छिन गया हो अथवा जिनकी नौकरी नहीं लग रही वह नवरात्रि में भैरव मंदिर में प्रार्थना करें और अपनी दुख को दूर करने के लिए आशीर्वाद लें। ऐसा करना उनके दुख को दूर कर देगा।
आर्थिक तंगी से बचने के लिए
आर्थिक तंगी या गरीबी की मार झेल रहे लोगों को गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन पीपल के पेड़ के पत्ते पर राम का नाम लिख उसे हनुमान मंदिर में चढ़ा देना चाहिए। 11, 21 या 51 पत्तों पर श्रीराम का नाम लिखना चाहिए। इससे आर्थिक संकट दूर हो जाएगा।
रोग मुक्ति के लिए
यदि आप या आपके परिवार कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता हो तो उसे 108 बार ”ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा श्यामा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते” मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे रोग-द्वेश आदि सब दूर हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें-माघ पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करें? तुरंत गांठ बांध लीजिए, पालन करेंगे तो सुख-समृद्धि के मार्ग खुलेंगे
सुख, समृद्धि, सफलता के लिए
सुख, समृद्धि, सफलता, खुशी, आनंद और प्रेम के प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा जरूर करें। साथ ही ॐ शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंसनाय, पुरुषार्थ चतुष्ठाय लभाय च पति मे देहि कुरु कुरु स्वहा का जाप कम से कम पांच बार जरूर करें।
Gupt navratri secret remedies for wealth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नोएडा में सीएम योगी की हाई-लेवल मीटिंग! मेरठ मंडल के लिए ₹6,568 करोड़ का मेगा प्लान, बदलेगी वेस्ट यूपी की सूरत
Jun 28, 2026 | 08:06 AM4 दिन में तीसरी बार भूकंप से हिला जापान, इवाते में 6.1 की तीव्रता से कांपी धरती; दहशत में लोग
Jun 28, 2026 | 08:01 AM28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
Jun 28, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
Jun 28, 2026 | 07:57 AMबिजली गिरने से 49 लोगो की मौत, यवतमाल के लोगो में डर का माहोल, प्रशन ने जारी किया अलर्ट
Jun 28, 2026 | 07:57 AMराम मंदिर दान विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, CBI जांच की उठाई मांग
Jun 28, 2026 | 07:43 AMJuhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें
Jun 28, 2026 | 07:42 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














