गुप्त नवरात्रि में पूरी आस्था से करें ये 5 अचूक उपाय, पलट सकती है किस्मत

Goddess Durga worship:गुप्त नवरात्रि शक्ति साधना और माँ दुर्गा की विशेष आराधना का पर्व है। इस दौरान श्रद्धा से किए गए अचूक उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं और भाग्य परिवर्तन में सहायक है।
Gupt Navratri Remedies
मां दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gupt Navratri Remedies: आज सोमवार 19 जनवरी से गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है। यह पर्व हर साल माघ और आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चलती है। गुप्त नवरात्रि का समय सामान्य नवरात्रि से कहीं अधिक प्रभावशाली माना जाता है क्योंकि इसमें की गई साधना 'गुप्त' रखी जाती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष 2026 में गुप्त नवरात्रि का महापर्व उन जातकों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है, जो लंबे समय से करियर में रुकावट, आर्थिक तंगी, विवाह में विलंब या अज्ञात शत्रुओं से परेशान हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस काल में किए गए उपाय 'गुप्त' होने के कारण अत्यधिक प्रभावशाली होते हैं और साधक को मनचाहा फल प्रदान करते हैं।

गुप्त नवरात्रि में कौन सा 5 अचूक उपाय करें

धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि के लिए उपाय

यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो यह उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसके लिए प्रतिदिन शाम को मां दुर्गा के सामने घी के दीपक में दो लौंग डालकर जलाये।

विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए

जिन युवक-युवतियों के विवाह में विलंब हो रहा है, उनके लिए यह विशेष उपाय है।  गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। साथ ही 'ॐ कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।' मंत्र का जाप करें।

Goddess Durga worship

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए

यदि आप कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, तो यह प्राचीन उपाय अपनाएं गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन एक कच्चा नारियल लें, उस पर सिंदूर से तिलक करें और उसे अपने सिर से 7 बार वार कर बहते जल में प्रवाहित कर दें। धीरे-धीरे कर्ज उतरने लगता है और आर्थिक स्थिति सुधरती है।

नौकरी और करियर में सफलता हेतु

कड़ी मेहनत के बाद भी प्रमोशन नहीं मिल रहा या मनचाही नौकरी की तलाश है, तो यह करें उपाय  नवरात्रि की नवमी तिथि को एक साफ सफेद सूती कपड़े में मिश्री और थोड़े कपूर बांधकर मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाएं।

गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

गुप्त नवरात्रि के दौरान दिन में दो बार गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद लाभकारी होता हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ाता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com