-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Gupt Navratri Story Significance
गुप्त नवरात्रि को लेकर क्या कहती है पौराणिक कथा, क्या है इस नवरात्रि की खास बात
- Written By: सीमा कुमारी
Gupt Navratri :गुप्त नवरात्रि को साधना का विशेष पर्व माना जाता है। इस दौरान जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा की विशेष आराधना के साथ व्रत रखने और कथा का पाठ करने से साधक के जीवन के कष्ट दूर होते है।

मां दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया)
Gupt Navratri Mythology: शक्ति की साधना के लिए माघ महीने में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही फलदायी माने जाते हैं। इस बार 19 जनवरी 2026 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और जो 27 जनवरी 2026 को समाप्त होगा।
शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलावा मां भगवती दुर्गा के दस महाविद्याओं की पूजा करने, व्रत रखने और विशेष साधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा की विशेष आराधना के साथ ही व्रत रखने और कथा का पाठ करने से साधक के जीवन के कष्ट दूर होते हैं। आज हम आपको बताएंगे गुप्त नवरात्रि की कथा क्या है।
गुप्त नवरात्रि की कथा क्या है
सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि को तांत्रिक साधना, शक्ति उपासना और रहस्यमयी साधनाओं का विशेष पर्व माना जाता है। यह नवरात्रि विशेष रूप से उन साधकों के लिए महत्वपूर्ण होती है, जो मां शक्ति के गूढ़ स्वरूपों की आराधना करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
26 जुलाई को रवि प्रदोष में बन रहे हैं शुभ योग के 2 संयोग, जानिए प्रदोष में शाम को ही क्यों होती है शिव पूजा
गुप्त नवरात्रि के दौरान मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा-अर्चना की जाती है।
गुप्त नवरात्रि से जुड़ी यह कथा अत्यंत प्राचीन और प्रामाणिक मानी जाती है। इस कथा का पाठ नवरात्रि के दौरान कभी भी कर सकते है, लेकिन परंपरानुसार इसका वाचन और श्रवण प्रथम दिन विशेष फलदायी माना गया है।
कथा के अनुसार, एक समय ऋषि शृंगी भक्तों को दर्शन और उपदेश दे रहे थे। उसी दौरान भीड़ में से एक स्त्री आगे आई। उसने हाथ जोड़कर ऋषि से निवेदन किया कि उसके पति दुर्व्यसनों में लिप्त रहते हैं, जिसके कारण वह स्वयं पूजा-पाठ और धर्म-कर्म नहीं कर पाती। न तो वह धार्मिक अनुष्ठान कर पाती है और न ही ऋषियों को अन्न अर्पित कर पाती है।
उस स्त्री ने बताया कि उसका पति मांसाहारी और जुआरी है, फिर भी वह मां दुर्गा की सेवा करना चाहती है। उसका उद्देश्य माता की भक्ति-साधना के माध्यम से अपने और अपने परिवार के जीवन को सार्थक बनाना था। स्त्री के सच्चे भक्ति भाव को देखकर ऋषि शृंगी अत्यंत प्रसन्न हुए।
ऋषि ने उसे आदरपूर्वक समझाते हुए कहा कि वासंतिक और शारदीय नवरात्र तो सभी जानते हैं, लेकिन इनके अतिरिक्त वर्ष में दो और नवरात्र होते हैं, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। उन्होंने बताया कि प्रकट नवरात्रों में नौ देवियों की उपासना की जाती है, जबकि गुप्त नवरात्रों में दस महा विद्याओं की साधना का विशेष महत्व होता है। इन नवरात्रों की प्रमुख देवी सर्वैश्वर्यकारिणी कही जाती हैं।
ऋषि शृंगी ने आगे कहा कि अगर गुप्त नवरात्रि में कोई भी भक्त सच्चे मन से माता दुर्गा की पूजा करता है, तो मां उसका जीवन सफल बना देती हैं। चाहे व्यक्ति लोभी हो, कामी हो, व्यसनी हो, मांसाहारी हो या पूजा-पाठ करने में असमर्थ ही क्यों न हो, गुप्त नवरात्रि में माता की आराधना करने से उसे जीवन में और किसी साधना की आवश्यकता नहीं रहती।
ऋषि शृंगी के वचनों पर पूर्ण विश्वास कर उस स्त्री ने गुप्त नवरात्रि की पूजा की। माता उसकी भक्ति से प्रसन्न हुईं और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगे। उसके घर में सुख-शांति का वास हो गया और उसका पति भी गलत मार्ग छोड़कर सही रास्ते पर आ गया। इस प्रकार गुप्त नवरात्रि में देवी मां की आराधना करके उस स्त्री का जीवन फिर से आनंद और आशा से भर उठा।
Gupt navratri story significance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Jul 26, 2026 | 06:15 AMसैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
Jul 26, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 26, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM













