आखिर नमक उधार लेना-देना क्‍यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या है मुख्य वजह

Namak Vastu Tips: अक्‍सर घर के बड़े-बुजुर्गों से कहते जरुर सुना होगा हैं कि किसी से नमक फ्री में लेना या देना अच्‍छा नहीं होता है। वास्‍तु शास्‍त्र में भी नमक लेने और देने को लेकर कुछ नियम है।
आखिर नमक उधार लेना-देना क्‍यों माना जाता है अशुभ, जानिए क्या है मुख्य वजह
नमक उधार देना शुभ है या अशुभ जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salt Vastu Tips: नमक भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। इसके बिना स्‍वादिष्‍ट भोजन की कल्‍पना भी नहीं की जा सकती है। आपको बता दें,वास्तु शास्त्र में नमक का विशेष महत्व है। इसे न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला तत्व माना जाता है, बल्कि यह ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक भी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक को उधार देना या लेना आपके घर की सकारात्मकता और समृद्धि को प्रभावित कर सकता है? आइए, जानें कि नमक उधार देना शुभ है या अशुभ।

नमक उधार देना शुभ है या अशुभ

जानिए पहले वास्तु शास्त्र में नमक का महत्व

वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। इसे घर में सही स्थान पर रखने से सकारात्मकता बढ़ती है। वास्तु के अनुसार, नमक का उपयोग घर की शुद्धि और समृद्धि के लिए किया जाता है। लेकिन इसका उधार देना या लेना कुछ नियमों पर निर्भर करता है।

नमक उधार देना

वास्तु विशेषज्ञ का मानना है कि, नमक उधार देना आमतौर पर अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक घर की सकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है। इसे उधार देने से घर की समृद्धि और सकारात्मकता बाहर जा सकती है। खासकर, रात के समय नमक देना या लेना वर्जित है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है। इसलिए, वास्तु विशेषज्ञ इसे टालने की सलाह देते हैं।

नमक और नकारात्मक ऊर्जा

आगे बताते है कि, वास्तु में नमक को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला माना जाता है। जब आप किसी को नमक उधार देते हैं, तो यह आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी साथ ले जा सकता है। इससे घर में तनाव, आर्थिक परेशानी या स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही, उधार लिया हुआ नमक नकारात्मक ऊर्जा को आपके घर में ला सकता है, जो परिवार की शांति को भंग कर सकता है।

नमक उधार लेने के नुकसान

वास्तु के अनुसार, किसी और से नमक उधार लेना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से दूसरे घर की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश कर सकती है। यह परिवार में कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। यदि आपको नमक की जरूरत है, तो इसे बाजार से खरीदना बेहतर है, ताकि आपकी ऊर्जा शुद्ध रहे।

कैसे करे नमक का सही इस्तेमाल

बता दें, नमक का उपयोग वास्तु में घर को शुद्ध करने के लिए किया जाता है। नमक को पानी में मिलाकर पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है। लेकिन, नमक को हमेशा ढककर रखें और इसे उधार देने से बचें। नियमित रूप से पुराना नमक बदलें ताकि ऊर्जा संतुलित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com