चांदी से जुड़े ये टोटके कर सकते हैं बेड़ा पार, आर्थिक तंगी होगी दूर और रोजगार में मिलेगी नई कामयाबियां

silver-utensils
(Image-Social Midea)
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: मौजूदा समय में हर इंसान चाहता है कि उसकी लाइफ ऐसी गुजरे जिसमें वह अपना और परिवार का अच्छे तरीके से भरण पोषण कर सके। लेकिन, महंगाई और जरूरत या फिर मजबूरी के चलते कभी-कभी कर्ज लेने की नौबत भी आ जाती है। कई बार तो हम समय पर कर्ज से छुटकारा पा लेते हैं, परंतु कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि कर्ज बढ़ता जाता है और हमारी आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जाती है।

अगर आप भी कर्ज में डूबे हुए हैं और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं, तो ज्योतिष-शास्त्र में चांदी से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप आर्थिक से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें इन उपायों के बारे में-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर में सुख शांति बनाए रखना चाहते हैं तो चांदी के बर्तन में केसर और कुछ बूंद पानी की डालें और उसे अच्छे से मिलाकर परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से माथे पर तिलक लगाएं जरूर लाभ मिलेगा। इस उपाय से कर्ज से छुटकारा मिलेगा साथ ही नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।

मान्यताओं के अनुसार, चांदी की उत्पत्ति भगवान शिव के नेत्र से हुई है। इसका उपयोग मनुष्य की सोई किस्मत को भी जगा सकता है। ज्योतिष-शास्त्र में बताया गया है कि यदि चांदी के बर्तन में पानी पीएं, तो मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उसे किसी भी तरह की शारीरिक समस्या नहीं होती। चांदी के बर्तन में पानी पीने से सर्दी जुकाम में राहत मिलती है।

यदि कोई व्यक्ति चांदी का छल्ला धारण करता है, तो उसकी कुंडली में मौजूद कमजोर चंद्रमा को बल मिलता है और वह मजबूत होता है। इसलिए कमजोर चंद्रमा को प्रबल बनाने के लिए चांदी का छल्ला धारण करना चाहिए। ज्योतिषियों की मानें तो, व्यापारी वर्ग को लाभ कमाने के लिए अपनी जेब में चांदी से बना एक छोटा हाथी रखना चाहिए। इस उपाय से धन आकर्षित होता है और व्यापार में तरक्की होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com