- Hindi News »
- Lifestyle »
- Does Waking Up Early Really Make You Successful Or Just Tired Know Scientific Reason
सुबह जल्दी उठना वाकई सफल बनाता है या सिर्फ थकाता है? जानिए क्या कहती है साइंस
- Written By: प्रीति शर्मा
Scientific Facts About Morning Routine: सुबह जल्दी उठने को अक्सर सफलता से जोड़ा जाता है लेकिन क्या यह हर किसी के लिए फायदेमंद है।जल्दी उठना तभी लाभकारी होता है जब आपकी नींद पूरी हो चुकी है।

सुबह अलार्म बंद करता युवक (सौ. फ्रीपिक)
Morning Routine And Success: दुनिया के कई बड़े सीईओ और मोटिवेशनल गुरु सुबह जल्दी उठने को सफलता की पहली सीढ़ी बताते हैं। लेकिन क्या यह नियम हर किसी पर लागू होता है। हालिया रिसर्च और विशेषज्ञों की राय इस सक्सेस मंत्र के पीछे एक अलग ही कहानी बयां करती है जो आपकी सोच बदल देगी।
हम अक्सर सुनते हैं कि जो सोवत है वो खोवत है लेकिन आधुनिक विज्ञान इस पर सवाल खड़े कर रहा है। दशकों से एप्पल के टिम कुक से लेकर भारत के बड़े उद्योगपतियों तक अर्ली बर्ड्स (जल्दी उठने वाले) होने का गुणगान किया जाता रहा है। मगर वैज्ञानिकों का कहना है कि सफलता का संबंध घड़ी की सुइयों से नहीं बल्कि आपके शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक से है।
क्या है क्रोनोटाइप का विज्ञान
हर इंसान का शरीर एक आंतरिक घड़ी के अनुसार काम करता है जिसे क्रोनोटाइप कहा जाता है। वैज्ञानिक मुख्य रूप से इंसानों को दो श्रेणियों में बांटते हैं लार्क्स (जो सुबह ऊर्जावान होते हैं) और आउल्स (जो रात में अधिक सक्रिय होते हैं)। जेनेटिक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप जन्मजात नाइय आउल हैं तो जबरदस्ती सुबह उठना आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के बजाय घटा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें:- झड़ते बालों पर लगाएं फुल स्टॉप! चावल के पानी का यह नुस्खा करें ट्राई; 1 हफ्ते में दिखेगा असर
जबरदस्ती जल्दी उठने के नुकसान
अगर आपका शरीर सुबह जल्दी उठने के लिए नहीं बना है और आप सोशल मीडिया के दबाव में ऐसा कर रहे हैं तो आप सोशल जेट लैग का शिकार हो सकते हैं। इससे एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन और निर्णय लेने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। साइंस कहता है कि 8 घंटे की गहरी नींद किसी भी रूटीन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
सफलता का असली राज
अध्ययनों से पता चलता है कि सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितने बजे उठते हैं बल्कि इस पर निर्भर करती है कि आप जागने के बाद अपने पीक एनर्जी आवर्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं। कई रचनात्मक लोग और तकनीकी विशेषज्ञ रात के सन्नाटे में सबसे बेहतर काम करते हैं।
सुबह उठना उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनका शरीर प्राकृतिक रूप से इसके लिए तैयार है। लेकिन अगर आप रात में बेहतर काम करते हैं तो खुद को अपराधी महसूस करना बंद करें। विज्ञान का सीधा संदेश है अपनी नींद पूरी करें और अपने सबसे ऊर्जावान समय में काम करें यही सफलता का असली विज्ञान है।
Does waking up early really make you successful or just tired know scientific reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














