
19 मई का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। चलिए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
सुख सहयोग, मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान के सम्बन्ध में चिन्ता रहेगी, शिक्षा प्रतियोगिता के विषय में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
वृषभ-
पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, निजी मामलों में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, मनोरंजन के कार्य सफल होंगे।
मिथुन-
स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है, समय देखकर कार्य करें, रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी, नवीन कार्यो में व्यय हो सकता है।
कर्क-
राजनैतिक लाभ का योग है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, ससुराल पक्ष से लाभ होगा, समय पर सोचे हुये कार्य बनने का योग है।
सिंह-
आय कम, व्यय अधिक होने से मन चिंतित रहेगा, नवीन कार्य की योजना बनेगी, दूर गये मित्र के सबंध में सुखद समाचार मिलेगा, निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी।
कन्या-
टाल मटोल के चलते कामकाज में परेशानी हो सकती है, शत्रुओं से सावधानी रखें, वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मान सम्मान मिलेगा।
तुला-
मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी, स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, संतान के अधिकार में वृद्धि होगी, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।
वृश्चिक-
स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, व्यापार में प्रगति होगी, मैत्री सम्बन्ध में प्रगाढ़ता आयेगी, वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।
धनु-
शत्रुओं की पराजय होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि बनी रहेगी, संतान का सहयोग रहेगा, परिवर्तन की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा।
मकर-
निर्माण कार्य में प्रगति होगी, प्रियजनों का मेलजोल बढ़ेगा, क्रोध, आवेश में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पछताना पडे़, सहयोग की भावना रहेगी।
कुम्भ-
धार्मिक आयोजन पर विचार होगा, पुराना पैसा मिलने का योग है, अनावश्यक कार्यो को टालना हितकर रहेगा, व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन-
कार्यक्षेत्र में विलंब से नुकसान हो सकता है, वाणी पर संयम रखें, व्यवहारिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी, व्यापारिक कार्यो की समस्या हल होगी।
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मधुरभाषी, परिश्रमी, चतुर होगा, अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा, विद्या के क्षेत्र में विलंब होगा, उन्नति करेगा, खेलकूद के प्रति लगन रहेगी, माता पिता का आदर करेगा।
व्यापार भविष्य
ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमीं को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, के भाव में गिरावट आयेगी, गेहूं, चांवल में तेजी होगी, चांदी के भाव में मंदी का योग है, आज हाजिर मार्केट में बने नीचे के भाव अधिक रहेंगे। भाग्यांक 6139 है।






