20 लीटर पानी के जार का देसी जुगाड़, बिना मशीन मिनटों में निकाला पानी; वीडियो वायरल

Desi Jugaad Viral Video 20 लीटर के पानी के जार से बिना मशीन पानी निकालने का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
A simple bottle hack to take water out of a 20-litre jar has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indian Hacks Viral : 20 लीटर के पानी के जार से पानी निकालना अक्सर लोगों के लिए परेशानी बन जाता है। आमतौर पर इसके लिए वाटर डिस्पेंसर या टोटी वाला स्टैंड चाहिए होता है, जो हर जगह उपलब्ध नहीं होता। कई बार लोग भारी जार को उठाकर पानी निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे पानी गिरने और जार फिसलने का डर बना रहता है।

लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसने आम लोगों की इस समस्या का आसान और सस्ता समाधान दिखा दिया है। इस वायरल वीडियो में शख्स बिना किसी मशीन या महंगे उपकरण के सिर्फ एक प्लास्टिक बोतल की मदद से 20 लीटर के जार से पानी निकालता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को करोड़ो लोगों ने देखा

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स एक 1 लीटर की खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेता है और उसे बीच से इस तरह काटता है कि वह एक ढलान जैसी बन जाए। इसके बाद वह बोतल को जार के मुंह पर फिट करता है और दूसरे सिरे को नीचे बर्तन की ओर झुका देता है।

जैसे ही जार को हल्का सा झुकाया जाता है, पानी बोतल के सहारे एकदम फ्लो में बाहर निकलने लगता है। इस तरीके से न तो पानी बर्बाद होता है और न ही जार को ज्यादा उठाने की जरूरत पड़ती है। यह जुगाड़ खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास वाटर डिस्पेंसर नहीं है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस देसी टेक्नोलॉजिया वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mr_umesh0018 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जुलाई में शेयर की गई इस रील को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 4 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

किसी ने लिखा, “आखिर ये आइडिया हमारे दिमाग में क्यों नहीं आया?” तो किसी ने इसे ‘देसी टेक्नोलॉजिया’ बताया। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि ऐसी जुगाड़ तकनीक सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर यह वीडियो सादगी, समझदारी और कम खर्च वाले समाधान का शानदार उदाहरण बन गया है।