रेड ड्रेस में जैस्मिन भसीन का क्रिसमस ग्लैमर, अली गोनी और दोस्तों संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Jasmin Bhasin Pre Christmas Celebrations: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने फैमिली और दोस्तों के साथ प्री-क्रिसमस सेलिब्रेट किया। अली गोनी संग शेयर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Jasmin pre Christmas celebrations
जैस्मिन भसीन, अली गोनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jasmin Bhasin And Aly Goni Christmas Celebration Photos: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ बिताए गए इस खास मौके की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में उनकी खुशी और एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।

रेड ड्रेस में जैस्मिन का क्रिसमस लुक

तस्वीरों में जैस्मिन रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत और फ्रेश लग रही हैं। पहली फोटो में वह क्रिसमस ट्री के सामने खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं। उनकी मुस्कान और स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया है। क्रिसमस डेकोरेशन और लाइट्स के बीच जैस्मिन का यह लुक त्योहार की फील को और खास बना रहा है।

अली गोनी के साथ दिखी खास बॉन्डिंग

दूसरी तस्वीर में जैस्मिन के बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अली गोनी भी नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। जैस्मिन और अली अक्सर एक-दूसरे के साथ खास मौकों को सेलिब्रेट करते नजर आते हैं और यह मौका भी कुछ अलग नहीं रहा।

फ्रेंड्स के साथ कपल ने की मस्ती

इस प्री-क्रिसमस पार्टी में सिर्फ जैस्मिन और अली ही नहीं, बल्कि उनके कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए। तस्वीरों में अरसलान गोनी, सुजैन खान, आदित्य सील, अनुष्का रंजन और पवित्रा गांधी जैसे सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। सभी दोस्त मिलकर पोज देते और इस फेस्टिव मूड को एंजॉय करते दिख रहे हैं।

फैंस ने वायरल फोटोज पर लुटाया प्यार

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जैस्मिन ने कैप्शन में लिखा, “साल का सबसे पसंदीदा समय।”तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी के साथ जमकर प्यार लुटाया। गौर करने वाली बात ये है कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर साथ में हर खास पल को सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। प्री-क्रिसमस की ये तस्वीरें भी उनके मजबूत और प्यारे रिश्ते की झलक देती हैं।