17 अगस्त का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन रविवार है। जो सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है।इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। भूमि भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। जल्दबाजी में लिये निर्णय बदलना पड़ सकते हैं। दिनचर्या सामान्य रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यों में उन्नति होगी।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। सूचनाओं के आदान-प्रदान से कारोबार में अच्छा कमा सकते हैं। अचानक नये कार्य सामने आ सकते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्रा करना उपयोगी रहेगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। बिखरे कार्य समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी। दूर की यात्रा का अवसर मिलेगा। आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। साहसिक प्रयत्नों से लाभ होगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। छोटी -छोटी बातों को दिल में लेगें तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। इसे ध्यान में रखें। मित्रों एवं कुटुम्बियों से आशा से अधिक सहयोग मिलेगा। मानसिक संतोष मिलेगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। मित्रों का उपेक्षापूर्ण व्यवहार खुशी करेगा, सोच समझकर कार्य को अंजाम दें। साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकर चाकरों, अधिनस्थ वर्ग का सहयोग रहेगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। धन संबंधी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सब कुछ अपने हाथ में रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। अच्दी बात सुनने को मिलेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। किसी का साथ आपको जीवन की दिशा बदलेगा। नए संपर्क बनेंगे। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। संचित लाभ होने का योग है। अच्छी बात सुनने को मिलेगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। दूसरों के घरेलू मामले में दखल न दें। आय के मार्ग प्रशस्त होगें। कोई सुखद, शुभ समाचार प्राप्त होगा। नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें।
मकर-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। रचनात्मक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिल सकता है। साझेदारी में नई योजना शुरू होगी। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। संतान संबंधी कार्य में व्यस्तता रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा हो सकती है। आर्थिक नुकसान होगा। लाभ कम, व्यय की अधिकता रहेगी।
मीन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना को लकर चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी एवं राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा। खेलकूद के प्रति रूचि रखेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य पीड़ा होगी, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता का भक्त होगा। जीवन में सुख एवं आनंद बना रहेगा।
भाद्रपद कृष्ण नवमीं को कृतिका/रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, खांड, शक्कर, तेलों में तेजी होगी। वायदा विचार आज 1 बजकर 11 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ कमायें। भाग्यांक 1583
है।