
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: राज्य में दही हांडी का उत्साह चरम पर है, वहीं शुक्रवार रात से ही बारिश का प्रकोप भी बढ़ गया। मुंबई, रायगड समेत तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हाे रही है। 21 अगस्त तक तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश सहित अति भारी बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है और बिजली और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सांसद संजय राऊत ने रविवार को महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला। दही-हांडी उत्सव के मौके पर शनिवार को ठाणे के टेंभी नाका पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया था। सीएम फडणवीस एवं डीसीएम शिंदे के उन्हीं बयानों पर पलटवार करते हुए राऊत ने कहा कि मुंबई और ठाणे को लूटने वाले लोग सरकार में बैठे हैं। हमारे समय में मुंबई महानगरपालिका के 90 हजार करोड़ रुपए जमा थे। क्या मुंबई मनपा की तिजोरी में जमा ये पैसा मुंबई को लूटने की वजह से किया गया था? पूरी खबर यहां पढ़ें
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों की वैधता को चुनौती देने वाली वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर की याचिका पर सोमवार (18 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में आंबेडकर ने शाम 6 बजे के बाद डाले गए 76 लाख वोटों का डाटा उपलब्ध नहीं होने के चुनाव आयोग ने दावे पर सवाल उठाया है। एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने शाम 5 बजे के बाद डाले गए 76 लाख वोटों को लेकर पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट में उक्त याचिका खारिज होने के बाद आंबेडकर ने इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय बोर्ड ने रविवार को बड़ा फैसला लिया। NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का नाम घोषित किया है। यह फैसला दिल्ली में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में लिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें
महाराष्ट्र में किसानों की तरह कृषि मंत्रालय की भी हालत खराब चल रही है। ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार के दो कृषि मंत्रियों के बयानों से स्पष्ट होने लगा है। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मंत्रालय में मोबाइल पर रमी (ताश) खेलने के कारण विवादों में घिरे पूर्व कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कृषि मंत्रालय को उजाड़ गांव की जमीदारी बताया था तो वहीं उनकी जगह कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे नए कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे भी खुश नहीं हैं। भरणे का कहना है कि खेल मंत्रालय ही अच्छा था। कृषि मंत्रालय में बहुत सिरदर्द है। पूरी खबर यहां पढ़ें
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जलगांव दौरे के दौरान कई अहम घोषणाएं कीं और स्थानीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख सामने रखा। दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा 29 शहीद सैनिकों की स्मृति में भव्य स्मारक के निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रुपए की मंजूरी।पवार ने कहा कि यह योजना भले ही डीपीडीसी (जिला योजना समिति) के नियमों में न आती हो, लेकिन यह उनके विभाग से जुड़ा हुआ विषय है, इसलिए इसे तुरंत मंजूरी दी जा रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आदेश सोमवार तक जारी कर दिए जाएंगे और यह स्मारक भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
मुंबई में 45 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने आवास पर फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर अंधेरी इलाके में हुई। इस कथित आत्महत्या के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी अंधेरी (पूर्व) स्थित नई पुलिस लाइन में कांस्टेबल मुकेश दत्तात्रेय देव के आवास पर पहुंचे और वहां उन्हें फंदे से लटका पाया। अंधेरी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल मरोल में स्थानीय शस्त्र इकाई से संबद्ध थे। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर दुर्घटनावश मृत्यु की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
शिर्डी में हर तरफ दही हांडी का उत्साह चल रहा था, तभी शनिवार देर रात होटल साई शुभम के सामने एक चौंकाने वाली घटना हुई। पुराने विवाद को लेकर कुछ युवाओं ने 18 वर्षीय सोनूकुमार ठाकुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 'पार्टी चिन्ह और पार्टी नाम' को लेकर सुनवाई में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए न्याय प्रक्रिया की धीमी गति और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "सर्वोच्च न्यायालय में पार्टी चिन्ह और पार्टी नाम के लिए ढाई साल से ज्यादा समय से लड़ाई चल रही है, जिसे चुनाव आयोग ने पार्टी तोड़ने वालों को देने का फैसला किया था। पार्टी बिना किसी अंतिम तिथि के सर्वोच्च न्यायालय में इस लड़ाई को लड़ रही है।" उन्होंने आगे लिखा, "यदि संवैधानिक औचित्य की दिशा में न्याय का पहिया इतना धीमा है, तो राजनीतिक दलों के रूप में हमारी लड़ाई चुनावी प्रक्रिया में खामियों को प्राथमिकता देने की है और ईसीआई को उनके समाधान के लिए अपनी कार्रवाई या निष्क्रियता के लिए जिम्मेदार बनाना है।
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हास्के ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन आगामी नगर निगम चुनाव में महायुति की संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगा और सत्तारूढ़ गठबंधन विजयी होगा।
नवी मुंबई में करीब एक दशक पहले छह फ्लैट दिलाने का वादा कर कथित तौर पर एक व्यक्ति से 1.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक और दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में एक परिवहन कंपनी के 57 वर्षीय मालिक को कई फ्लैट दिलाने का लालच दिया और जून 2011 से जनवरी 2016 के बीच यह रकम ऐंठ ली थी।
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने संजय राउत को शिवसेना (यूबीटी) का ‘राष्ट्रीय सुपारी किलर’ करार दिया। शाइना एनसी ने कहा कि मनसे-यूबीटी गठबंधन अवसरवाद पर आधारित है।
VIDEO | Mumbai: Shiv Sena leader Shaina NC says, “Sanjay Raut is the ‘national supari killer’ of UBT; MNS-UBT alliance based on opportunism.”
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/K53Lxv2z49
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई। बांद्रा समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Mumbai, Maharashtra: Rain lashes parts of the city
— IANS (@ians_india) August 17, 2025
(Visuals from Bandra Station) pic.twitter.com/3I17oiOjWp
मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण तुलसी झील लबालब हो गई है जो महानगर को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक हैं। उपनगरीय मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित तुलसी झील से शनिवार सुबह लगभग पौने 7 बजे पानी लबालब भर कर बाहर निकलने लगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में भंडारण क्षमता का 90 प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है।
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर हुए दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग हादसों में बड़ी दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। महाराष्ट्र के मानखुर्द एक व्यक्ति की दही हांडी बांधते हुए मौत हो गई, जिसकी पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई है। वह दही हांडी बांधते समय पहली मंजिल से गिरकर अपनी जान गंवा बैठे। उन्हें तुरंत शताब्दी गोवंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। वहीं, दूसरी घटना में 14 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई।
मुंबई के लोअर परेल में दवा ऑर्डर करने के विवाद में एक डिलीवरी बॉय को हवाई फायरिंग कर धमकाया गया। आरोपी सौरभ कुमार, लड़के द्वारा बार-बार घंटी बजाने से चिढ़ गया और उसने हवा में गोली चला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
नागपुर-छत्रपति संभाजीनगर राजमार्ग पर वाशिम में स्थित कटेपूर्णा नदी पुल को भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया है। पुल पर पानी भर गया है। प्रशासन ने यातायात रोक दिया है, पुलिस अलर्ट पर है। इस रास्ते से जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा रहा है।
Washim, Maharashtra: The Katepurna river bridge on the Nagpur–Chhatrapati Sambhajinagar highway has been closed as heavy rains brought water up to the bridge. Traffic has been suspended, police are on alert, and vehicles are being diverted to alternate routes pic.twitter.com/YooD4pnLLH
— IANS (@ians_india) August 17, 2025
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक व्यक्ति की पत्नी से लड़ाई हुई तो उसने अपने चार बच्चों की कुएं में फेंककर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना इलाके में फैली हुई है। परमाणु सूचना पर परमाणु पुलिस ने सभी के शवों को जहाज़ के लिए भेज दिया है।
मुंबई में शुक्रवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ है। रविवार सुबह सायन के गांधी मार्केट में भी जलभराव देखा गया। हालांकि सड़कों पर वाहनों के आवाजाही शुरू है।
#WATCH | Mumbai: Waterlogging was observed in several parts of the city after heavy rain.
— ANI (@ANI) August 16, 2025
The video is from Sion Gandhi Market. pic.twitter.com/2S4zEbnS3l
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मगठाणे में दही हांडी उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद, भक्त उत्साहित हैं। सभी लोग गोविंदा उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
Mumbai, Maharashtra: Deputy Chief Minister Eknath Shinde participates in Dahi Handi celebrations in Magathane pic.twitter.com/0UcmAFGv90
— IANS (@ians_india) August 16, 2025
मुंबई में शुक्रवार रात से हो रही बारिश ने मुंबईकरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। भारी बारिश के कारण कई जगहों में पर जलभराव के कारण यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। IMD ने रविवार को मुंबई से बारिश का रेड अलर्ट हटाकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।