-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Will Radha Ashtami 2025 Date Be Celebrated
जन्माष्टमी के कितने दिन बाद आएगी ‘राधाष्टमी’, विधिवत पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि यश-वैभव का वरदान
- Written By: सीमा कुमारी
Radha Ashtami: राधा अष्टमी का पावन व्रत हर साल कृष्ण जन्माष्टमी’ के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। इस बार 31 अगस्त, 2025 रविवार को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि राधा तो भगवान कृष्ण की आत्मा हैं।

कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी (सौ.सोशल मीडिया)
Radha Ashtami 2025: जगत के संचालनकर्ता भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति राधा रानी का जन्मोत्सव यानी ‘राधा अष्टमी’ का पावन व्रत हर साल भाद्रपद यानी भादो महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
राधा अष्टमी का पावन व्रत हर साल कृष्ण जन्माष्टमी’ के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। इस बार 31 अगस्त, 2025 रविवार को मनाई जाएगी।
शास्त्रों के अनुसार, राधा रानी की पूजा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही ‘राधा अष्टमी’ का त्योहार पूरे देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
कृष्ण भक्तों के लिए जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी दूसरा सबसे बड़ा उत्सव होता है। इस दिन राधा रानी का विधि विधान से प्राकट्य दिवस मनाते हैं। श्रीकृष्ण मंदिरों में राधा संग भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
राधा जी जन्म भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को मथुरा के रावल गांव में जन्मीं थीं। उनकी माता कीर्ति और पिता वृषभानु जी थे। आइए जानते हैं राधा अष्टमी 2025 की तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि से जुड़े सबकुछ –
कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी 2025 तिथि :
आपको बता दें, राधा अष्टमी के दिन अष्टमी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त, 2025 को रात 10:46 बजे होगी।
अष्टमी तिथि समाप्त 1 सितंबर, 2025 को 12:57 मिनट पर होगी।
राधा अष्टमी 31 अगस्त, 2025 रविवार को मनाई जाएगी।
इस दिन मध्याह्न समय सुबह 11:05 से लेकर दोपहर 01:38 मिनट तक रहेगा।
ऐसे करें राधा अष्टमी पर राधा रानी की पूजा
- इस दिन सुबह नहाकर व्रत का संकल्प लें।
- राधा रानी की मूर्ति चौकी पर स्थापित करें।
- राधा रानी का पूरा श्रृंगार करें, उन्हें नए वस्त्र पहनाएंऔर तिलक करें।
- राधा अष्टमी व्रत कथा पढ़ें।
- राधा रानी के मंत्रों का जाप करें।
- अंत में आरती करें और दान पुण्य जरूर करें।
क्या है राधाष्टमी का महत्व
राधाष्टमी व्रत का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। राधाष्टमी के दिन राधा जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। कहते ‘राधाष्टमी’ का व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। घर में सुख और समृद्धि आती है। परिवार में लक्ष्मी का वास होता है।
भगवान श्रीकृष्ण राधा जी के इष्टदेव हैं, तो वहीं राधा जी श्रीकृष्ण को अपने प्राणों से प्रिय हैं। राधारमण कहे जाने वाले श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं कि राधा जैसा कोई नहीं है, करोड़ों महालक्ष्मी भी नहीं।
यह भी पढ़ें– जन्माष्टमी पर घर पर भी रखें दही-हांडी, जानिए इसकी सजावट के कुछ खास आइडियाज़
राधा और श्रीकृष्ण के बीच निश्छल प्रेम ही तो है, जिससे मंत्रमुग्ध होकर भक्त युगों से राधाकृष्ण राधाकृष्ण का जप करते आ रहे हैं। कहा जाता है कि राधा तो भगवान कृष्ण की आत्मा हैं। राधा अष्टमी का व्रत करने से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संतान के सुखी जीवन के लिए भी यह व्रत रखा जाता है।
When will radha ashtami 2025 date be celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













