- Hindi News »
- Rajasthan »
- Sawai Madhopur Farmers Blocked Delhi Mumbai Railway Track
सवाई माधोपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन…ट्रैक पर पहुंची भीड़, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप, कई ट्रेनें लेट
- Written By: अर्पित शुक्ला
Delhi-Mumbai Railway Track Blocked: किसानों ने सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को जाम कर दिया है। ट्रैक पर भारी संख्या में किसान इकट्ठे हुए हैं। फिलहाल प्रशासन बातचीत में जुटा हुआ है।

सवाई माधोपुर में किसानों का प्रदर्शन (Image- Social Media)
Sawai Madhopur Farmer Block Rail Track: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडिप कस्बे में किसानों का आंदोलन चलस रहा है। पांचना बांध के कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर वहीं के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों ने अपना विरोध और तेज कर दिया है। इस बीच सैकड़ों किसान खंडिप में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए हैं और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को बंद कर दिया है। अचानक भारी संख्या में किसानों के रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
किसान कह रहे हैं कि वे पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। यही कारण है कि अब आंदोलन सड़क और धरना स्थल से निकलकर रेलवे लाइन तक पहुंच गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि समय पर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो उनकी फसलों को भारी नुकसान होगा। इससे खेती पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।
रूट जाम से कई ट्रेनें लेट
बता दें कि रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पर्दर्शन की जानकारी मिलते ही गंगापुर सिटी एएसपी राकेश राजोरा, भरतपुर एएसपी सत्यप्रकाश मीणा तथा गंगापुर सिटी डीएसपी गिर्राज मीणा मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी किसानों से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: पानी भरे इंजेक्शन से महिलाओं की मौत, राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था निकृष्ट
बीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
रोहित पवार के अन्नत्याग आंदोलन के आगे झुकी फडणवीस सरकार! किसान कर्जमाफी की शर्तों में बदलाव का दिया आश्वासन
नवभारत संपादकीय: क्या कर्जमाफी किसानों को बचाएगी या सिर्फ बैंकों की बैलेंस शीट चमकाएगी?
यह भी पढ़ें- पंजाब में ड्रग्स पर घमासान: केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुजरात के रास्ते आ रही 70% ड्रग्स, भाजपा नेता बेच रहे नशा
स्थायी समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन
राजस्थान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत कर ट्रैक खाली कराने का कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन किसानों को समझा रहा है, वहीं प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वो लोग आंदोलन जारी रखेंगे।
Sawai madhopur farmers blocked delhi mumbai railway track
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सवाई माधोपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन…ट्रैक पर पहुंची भीड़, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप, कई ट्रेनें लेट
Jun 16, 2026 | 04:34 PMझारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jun 16, 2026 | 04:28 PMनागपुर धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले का खुलासा: 8 महीने से हो रहा था विवाहिता का शोषण; छिंदवाड़ा का मौलाना फरार
Jun 16, 2026 | 04:25 PMसोलापुर दुर्घटना: 9 सालों से चल रहा सडक निर्माण, कंपनी के अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Jun 16, 2026 | 04:23 PMJEE Advanced में बड़ा बदलाव! PCM की जगह अब सिर्फ एप्टीट्यूट टेस्ट, IIT छात्रों पर होगा ट्रायल
Jun 16, 2026 | 04:21 PMगुटखा-तंबाकू पर सख्ती का असर! कार्रवाई के डर से गड़चिरोली में बंद रहे पानठेले
Jun 16, 2026 | 04:21 PMनागपुर के गोलीबार चौक पर मनपा का ‘बुल्डोजर एक्शन’; अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़
Jun 16, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














