-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 Cross Voting Nda India Alliance
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Jharkhand Politics: झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। एनडीए ने विधायकों की बाड़ेबंदी की है, जबकि इंडिया गठबंधन मॉक पोल के जरिए रणनीति साध रहा है।

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के समर्थन में भाजपा और सहयोगी दल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है और संभावित क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए एनडीए और इंडिया गठबंधन अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुट गए हैं। एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के समर्थन में भाजपा और सहयोगी दलों के विधायक रांची के एक होटल में ठहरे हैं, जहां मतदान तक उनके रहने की व्यवस्था की गई है।
18 जून से पहले रणनीति पर जोर
आपको बता दें कि सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन ने मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की बैठक बुलाकर मॉक पोल कराने का फैसला कि-या है। दोनों पक्ष संख्या बल अपने पक्ष में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन तीसरे उम्मीदवार की मौजूदगी ने चुनावी गणित को और भी रोचक बना दिया है।
वोटिंग से पहले होटल पॉलिटिक्स तेज
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा और सहयोगी दलों के कई विधायक मंगलवार को रांची के रेडिसन ब्लू होटल पहुंच गए। नाथवानी भी यहीं ठहरे हुए हैं। विधायकों और नेताओं के लिए 18 जून तक होटल में 32 कमरे आरक्षित किए गए हैं। मतदान के दिन सभी विधायक यहीं से एक साथ विधानसभा के लिए रवाना होंगे। दूसरी ओर, झारखंड के सत्तारूढ़ आईएनडीआईए गठबंधन ने भी अपने विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई है।
सम्बंधित ख़बरें
देशभर का मौसम: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, पहलगाम में बाढ़, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
INDIA का मॉक पोल
16 और 17 जून को होने वाली इन बैठकों में मतदान प्रक्रिया को लेकर मॉक पोल कराया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं विधायकों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। झारखंड विधानसभा की मौजूदा संख्या के आधार पर राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए लगभग 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता है। यानी दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए 56 वोट चाहिए। सत्तारूढ़ आईएनडीआईए गठबंधन दावा कर रहा है कि उसके पास दोनों उम्मीदवारों को जिताने लायक पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।
दो सीटों पर मुकाबला हुआ रोचक
गठबंधन की ओर से झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने कहा कि वह विधानसभा के सभी 81 सदस्यों से समर्थन की अपील कर रहे हैं और उन्हें एनडीए के अलावा अन्य दलों के विधायकों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है।
चुनावी गणित साधने में जुटे दल
उन्होंने हाल के दिनों में कई बार कहा कि विधायक दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर मतदान करें। नाथवानी यह भी याद दिला रहे हैं कि वर्ष 2008 और 2014 में वह झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे और तब उन्हें विभिन्न दलों के विधायकों का समर्थन मिला था। इसी दावे और संख्या बल के मौजूदा गणित ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, क्रॉस वोटिंग के दावे पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
18 जून से पहले रणनीति पर जोर
अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि 18 जून को झारखंड विधानसभा के भीतर अंकगणित हावी रहता है या फिर कोई नया राजनीतिक संदेश निकलकर सामने आता है
Jharkhand rajya sabha election 2026 cross voting nda india alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा में जंगल बचाने सड़क पर उतरा कोरकू समाज, वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन
Jul 13, 2026 | 08:51 AMनासिक में बोले ओम बिड़ला: भविष्य की चुनौतियों के लिए चिकित्सा अनुसंधान और आधुनिक तकनीक पर जोर देना समय की मांग
Jul 13, 2026 | 08:48 AMविंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:43 AMगोंदिया में मेमू ट्रेन से महिला को धक्का देकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी का खौफनाक चेहरा
Jul 13, 2026 | 08:39 AMJaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
Jul 13, 2026 | 08:33 AMक्या सच में शिवजी की तीसरी आंख से हुआ था प्रलय? जानिए 8 रहस्यमयी बातें
Jul 13, 2026 | 08:29 AMइजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
Jul 13, 2026 | 08:25 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














