-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Punjab »
- Rahul Gandhi Visited Flood Affected Areas In Punjab Talked To Victims
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहुल गांधी, खेतों से होकर गांव पहुंचे…रास्ता खत्म होने पर पैदल चले
- Written By: Saurabh Pal
Punjab News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा किया। इस दौरान वे ट्रैक्टर से बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेते हुए गुरुदास पुर गांव पहुंचे।

राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों के बीच
Rahul Gandhi Punjab visit: कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अमृतसर में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
गांधी का यह पूरा दौरा पंजाब के गांवों पर केंद्रित रहा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों और पानी से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। इसके लिए वह ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव की कच्ची सड़कों से होकर खेतों में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।
पैदल चलकर राहुल गांधी पहुंचे गुरुदास पुर गांव
बाढ़ प्रभावित गांव गुरुदास जाते समय कच्चे रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे थे, जिसके कारण ट्रैक्टर भी आगे नहीं जा सका। इसके बाद गुरदास पुर पहुंचने के लिए राहुल गांधी करीब आधा किलोमीटर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर गांव पहुंचे। वहां टूटे घरों को देखा। पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका दर्द जाना।
सम्बंधित ख़बरें
निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने समय से पहले शुरू की तैयारी, ‘वफादार’ उम्मीदवारों पर रहेगा पूरा फोकस
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
नागपुर सियासी जंग: आगामी सीपी पर बरसे प्रफुल गुडधे, बीजेपी ने कसा तंज; खुलकर सामने आया नया विवाद
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi आज पंजाब में हैं। वे यहां भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं और बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान व राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं। pic.twitter.com/NvkFHfzqxo — Congress (@INCIndia) September 15, 2025
फैज ने राहुल गांधी को सुनाया दुखड़ा
राहुल गांधी से मिलने के बाद बाढ़ पीड़ित फैज नामक व्यक्ति ने कहा कि यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी हमारे पास आए। हम चाहते हैं कि हमारा घर बने और बेटे के लिए नौकरी हो। मेरा घर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दौरान राहुल गांधी ने अमृतसर पहुंचने के बाद पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व के साथ गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें-औरंगजेब की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, 3 अरेस्ट, शिवसेना ने लिया एक्शन, उठाया गंगाजल-गोमुत्र फिर…
बाढ़ से पंजाब के 23 जिले बुरी तरह प्रभावित
गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्य इस मानसून में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश हुए हैं। हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर दिया है। हालांकि पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य नहीं घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से दोनों राज्यों को राहत पैकेज देने का ऐलान किया गया है। पंजाब में बाढ़ की स्थिति की बात करें तो करीब 2100 गांव बर्बाद हो गए हैं। वहीं 15 जिलों में कम से कम 52 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ पंजाब के 23 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
Rahul gandhi visited flood affected areas in punjab talked to victims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 जून से आरंभ होगा पावन आषाढ़ मास, जानें क्यों माना जाता है बेहद शुभ और किन नियमों का करें पालन
Jun 29, 2026 | 04:57 PMरेलवे की जमीन या व्यापारियों का हक? 40 दुकानों पर बेदखली का नोटिस; 250 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
Jun 29, 2026 | 04:56 PMपुणे पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अदालत ने कैसे 65 दिनों में बच्ची के हत्यारे को फांसी तक पहुंचाया
Jun 29, 2026 | 04:55 PMShatabdi Express: शताब्दी एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर घूम रहा था युवक, कानपुर आरपीएफ की सतर्कता से दबोचा गया
Jun 29, 2026 | 04:44 PMमटन के बाद खाया दही… नासिक के बुजुर्ग दंपती पर भारी पड़ा यह अपोजिट डाइट, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक
Jun 29, 2026 | 04:37 PMPurnima Upay: पूर्णिमा की शुभ रात जरूर करें ये आसान उपाय, धन-सुख और उन्नति के खुल सकते हैं नए द्वार
Jun 29, 2026 | 04:36 PMईरान से PM मोदी को न्योता, लेकिन खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत ने क्यों भेजा बिहार का यह बड़ा चेहरा?
Jun 29, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














