BCCI का बड़ा फैसला: जेमिमा का प्रमोशन तो विराट-रोहित का डिमोशन तय! A कैटेगरी में रह गए सिर्फ 3 खिलाड़ी

BCCI 2025-26 Contracts 2025-26: विराट कोहली और रोहित शर्मा को डिमोट किया जा सकता है। अब ग्रेड A में सबसे ऊपर सिर्फ तीन खिलाड़ी रह गए हैं। तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स को प्रमोट किया गया।
BCCI 2025-26 Contracts: Virat Kohli and Rohit Sharma demoted to Grade B. Shubman Gill, Bumrah, and Jadeja lead Grade A. Jemimah Rodrigues promoted.
रोहित शर्मा- जेमिमा रोड्रिग्स - विराट कोहली (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

BCCI Player Grades: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के 2025-2026 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान जल्द हो सकता है। हालांकि इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं।

ऐसे में उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हो सकता है। वहीं अब खबर आई है कि इस बार ए कैटेगरी में सिर्फ तीन खिलाड़ी ही रहने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ए कैटेगरी में इस बार सिर्फ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ही रहने वाले हैं। बुमराह और जडेजा पहले ए प्लस कैटेगरी में थे। विराट और रोहित को बी कैटेगरी में रखा जा सकता है।

30 खिलाड़ियों को मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट

इससे पहले विराट और रोहित ए प्लस कैटेगरी में थे। कुल मिलाकर इस बार 30 खिलाड़ियों को बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। विराट और रोहित समेत कुल 11 प्लेयर्स को बी कैटेगरी कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2024 में पहले टी20 फिर 2025 में टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था।

इसके बाद से दोनों प्लेयर्स भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। रोहित और विराट हालांकि अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं। कोहली और रोहित का टारगेट 2027 का वर्ल्ड कप खेलना है इसलिए प्लेयर्स अपनी दोनों फिटनेस का खास ध्यान रख रहे हैं।

महिलाओं में जेमिमा रोड्रिग्स का प्रमोशन

भारत की महिला क्रिकेट टीम में जेमिमा रोड्रिग्स का प्रमोशन होने वाला है, जिन्होंने 2025 के महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनको ए कैटेगरी कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। ए कैटेगरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मानधना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com