- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mm Naravane Book Controversy Rahul Gandhi China Ladakh Parliament Row
संपादकीय: पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की से लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी को बोलने से रोका
MM Naravane Book Controversy: पूर्व सेनाध्यक्ष एम.एम. नरवणे की किताब फोर स्टार्स टु डेस्टिनी ने संसद में हंगामा खड़ा कर दिया। राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार बैकफुट पर दिखी, विपक्षी सांसद निलंबित हुए।
- Written By: आकाश मसने

राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
MM Naravane Book Parliament Row: स्मार्ट फोन के इस युग में भी किताबों का महत्व कम नहीं हुआ है। अपने बयान और शब्दों की ताकत से कुछ किताबें तहलका मचा देती हैं। किसी किताब से कंट्रोवर्सी पैदा होती है और सरकार की चालढाल को लेकर विपक्ष भूचाल लाना चाहता है। यदि किताब विवादास्पद हो तो उसे पढ़ने की उत्सुकता जागृत हो जाती है। लोग जानना चाहते हैं कि उसमें ऐसी क्या खास बात है, जो जनमानस को चौंका सकती है।
नरवणे की किताब पर संसद में हंगामा
फिलहाल पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की पुस्तक ‘फोर स्टार्स टु डेस्टिनी’ ने चाय की प्याली में तूफान ला दिया है। संसद में हंगामाखेज माहौल बन गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पुस्तक के एक पत्रिका में प्रकाशित अंश को पढ़कर बताना चाहा कि 2020 में पूर्वी लद्दाख में भारत व चीन के संघर्ष के दौरान चीनी टैंक भारत के क्षेत्र में आ गए थे। जब जनरल नरवणे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को फोन किया कि चीनी टैंक कैलाश रिज तक पहुंच गए हैं तो हमें क्या करना चाहिए? इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब नरवणे ने एक बार फिर राजनाथ को फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह टॉप से पूछेंगे। राहुल ने पुस्तक का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं। उन्होंने सेना को चीन से लड़ने नहीं दिया।
8 सांसद बजट सत्र से निलंबित
सरकार का दावा था कि पुस्तक अभी प्रकाशित नहीं हुई है और संसदीय समिति की समीक्षा में विचाराधीन है। पुस्तक की प्रकाशक कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इस संबंध में मौन है। इस पर राहुल ने किताब सामने लाकर सरकार के दावे को गलत साबित किया और कहा कि यदि पीएम लोकसभा में आएं तो वह उन्हें जनरल नरवणे की पुस्तक भेंट करेंगे ताकि वह इसे पढ़ सकें और देश को हकीकत मालूम हो सके। नियमावली का उल्लेख कर या राष्ट्रीय सुरक्षा की दलील देकर राहुल को बोलने से रोका गया तथा विपक्ष के 8 सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि तक लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। जिस पुस्तक के अंश सार्वजनिक हो चुके हैं, उनका उल्लेख भी सरकार सहन नहीं कर पा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव: जोरहाट में गरजे सीएम फडणवीस, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ का बड़ा आरोप, गोगोई पर साधा निशाना
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
शिवसेना विधायक अर्जुन खोतकर को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कांग्रेस नेता की याचिका खारिज; विधायकी बरकरार
अमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: कोरियाई लव गेम से ब्लू व्हेल तक, ऑनलाइन गेमिंग की लत लेने लगी बच्चों की जान
तथ्य यह है कि भारत और चीन 2020 की स्थितियों से आगे बढ़ चुके हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य स्तरीय चर्चा के 23 दौर हो चुके हैं। राजनीतिक चर्चाओं के बावजूद सीमा पर तनाव कायम है। ऐसी स्थिति में विपक्ष के नेता कुछ बोलना चाहें तो उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चचां केवल औपचारिकता नहीं है। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का विपक्ष को हक है। अब ऐसा आभास होने लगा है कि सदन के अध्यक्ष सरकार का बचाव करने के लिए विपक्ष को दबाने की नीति पर चलते हैं। निष्पक्षता इसी में है कि विपक्ष को भी बोलने का अवसर दिया जाए।
Mm naravane book controversy rahul gandhi china ladakh parliament row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्रा पहल बनी मिसाल, स्वास्थ्य कर्मी की बेटी ने लगवाया टीका, समाज को दिया संदेश
Apr 01, 2026 | 12:40 PMIMD: चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी, तूफान-ओलों के साथ भारी बारिश के आसार, महाकाली यात्रा के लिए खास इंतजाम
Apr 01, 2026 | 12:38 PMईरान के सामने ट्रंप का सरेंडर! होर्मुज को लेकर दिए पीछे हटने के संकेत, राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले चर्चा तेज
Apr 01, 2026 | 12:34 PMपंजाब किंग्स को जीत के बाद भी नहीं मिली राहत, BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना
Apr 01, 2026 | 12:32 PMअप्रैल फूल डे पर शरद केलकर का खुलासा, बोले- हंसी और मजाक हर दिन का हिस्सा होना चाहिए
Apr 01, 2026 | 12:29 PMधुले: बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
Apr 01, 2026 | 12:22 PMबारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की ‘निर्विरोध’ राह में रोड़ा, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल; क्या है विपक्ष का रुख?
Apr 01, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM













