- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Rajasthan Water Dispute Cm Bhagwat Maan Ask Loyalty
राजस्थान से पानी का पैसा मांग रही पंजाब सरकार, क्या है वो समझौता जिसके आधार पर होगा 1.44 लाख करोड़ का सेटलमेंट
Punjab News: पंजाब ने राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ की पानी रॉयल्टी मांगी है। सीएम भगवत मान ने एक समझौते का हवाला देते हुए कहा कि या तो राजस्थान पानी का पैसा दे या फिर पानी लेना बंद कर दे।
- Written By: सजल रघुवंशी

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Punjab Rajasthan Water Agreement: पंजाब सरकार राजस्थान से पानी का पैसा मांगेगी जिसका अमाउंट करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये है। पंजाब सरकार के मुताबिक एक एग्रीमेंट के अनुसार राजस्थान पंजाब से पानी के बदले रॉयल्टी देता था लेकिन साल 1960 से राजस्थान ने ऐसा करना बंद कर दिया। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राजस्थान को या तो पंजाब का बकाया भुगतान करना चाहिए या फिर पानी लेना बंद कर देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 1920 में एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसके तहत राजस्थान को पंजाब से मिलने वाले पानी के उपयोग के लिए रॉयल्टी देनी थी। उनके अनुसार, राजस्थान ने 1960 तक भुगतान किया, लेकिन उसके बाद राशि नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस समझौते में ब्रिटिश सरकार, बहावलपुर (अब पाकिस्तान) और बीकानेर के महाराजा शामिल थे। फिलहाल राजस्थान फीडर के जरिए करीब 18,000 क्यूसेक पानी ले रहा है। सीएम ने इस पुराने समझौते की समीक्षा की भी मांग उठाई है।
क्या है यह समझौता?
राजस्थान में जब अकाल पड़ा था। तब बीकानेर के महाराज गंगा सिंह ने सतलुज का पानी बीकानेर लाने का फैसला लिया। जिसके बाद त्रिपक्षीय समझौता हुआ और राजस्थान में करीब 150 किलोमीटर की लंबी नहर बनाने का निर्णय हुआ। साल 1925 को फिरोजपुर से बीकानेर नहर (गंग नहर) का शिलान्यास हुआ। जिसे उस समय करीब 5.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार 1920 में बीकानेर रियासत, ब्रिटिश शासन के अधीन पंजाब और बहावलपुर रियासत के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके आधार पर यह नहर बनाई गई। इस समझौते के तहत बीकानेर, पंजाब को सिंचित भूमि के क्षेत्रफल के अनुसार रॉयल्टी या उपयोग शुल्क देता था। यह एक व्यावसायिक करार था और इसका भुगतान लगभग 1960 तक जारी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
राजस्थान ने क्यों बंद की रॉयलटी?
दरअसल, 1960 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता हुआ तब भारत को सतलुज, रावी और ब्यास नदी का पूरा कंट्रोल मिल गया। जिसके बाद भारत ने नए तरीके से पानी का वितरण शुरू किया। जिसमें यह नहर भी शामिल थी। बताया जाता है कि यह वो समय था जब पानी का वितरण अनेकों राज्यों के अकाल को को दूर करने में किया जाता था और रॉयलटी आधारित व्यवस्था खत्म हो चुकी थी और इसके बाद से ही राजस्थान ने पैसे देना बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें: स्कूलों को ‘बम से उड़ाने’ की देता था धमकी, गुरुग्राम पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी को धर दबोचा; सामने आया बड़ा सच
1981 में भी हुआ त्रिपक्षीय समझौता
फिर आया साल 1981 जब पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का समर्थन प्राप्त था। इस समझौते के तहत रावी और ब्यास नदियों के पानी का बंटवारा किया गया और राजस्थान को भी हिस्सा दिया गया, भले ही वह इन नदियों के किनारे स्थित राज्य नहीं है लेकिन नहरों के जरिए यह पानी थार रेगिस्तान तक पहुंचाया गया। बाद में 2004 में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब ने ‘पंजाब टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट एक्ट’ लागू कर समझौतों को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल रखी।
Punjab rajasthan water dispute cm bhagwat maan ask loyalty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














