

Election Commission SIR Campaign: चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चर की घोषणा की है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि यह SIR राज्यों में चरणबद्ध तरीके से होगा।
बता दें कि तीसरे चरण में वोटर लिस्ट की समीक्षा(SIR) हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के अलावा लगभग पूरे देश को अपने दायरे में ले लेगा। इन तीन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एसआईआर कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग बाद में करेगा।
SIR के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अफसर (BLO) 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान करेंगे। इस दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से जनगणना के लिए नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस काम में सहयोग करेंगे। बता दें कि झारखंड, तेलंगाना, उत्तराखंड और ओडिशा में भी एसआईआर होगा। महाराष्ट्र भी तीसरे चरण के SIR के दायरे में होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पंजाब में ये एसआईआर चुनाव के पहले कराया जाएगा।
चुनाव आयोग के अनुसार, एसआईआर अभियान के पहले और दूसरे चरण में 13 प्रदेश के लगभग 59 करोड़ मतदाताओं का वैरिफिकेशन पहले ही किया जा चुका है। उस दौरान 6.3 लाख बीएलओ तथा 9.2 लाख बीएलए सक्रिय रहे थे।