-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunrisers Hyderabad Defeat Chennai Super Kings By 5 Wickets At Chepauk Ishan Kishan Plays Match Winning Innings
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
CSK vs SRH: आईपीएल 2026 के इस 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में 5 विकेट से मात दी। SRH के लिए रनों का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 70 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।

ईशान किशन (फोटो- @IPL)
CSK vs SRH 63rd Match IPL 2026 Highlight: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का 63वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सनराइडर्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को मजबूत किया। इससे पहले सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई महज 180 रन बना सकी। CSK के द्वारा दिए गए स्कोर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
SRH की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए चेपॉक में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। ये ही कारण रहा कि हैदराबाद इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पाया।
ईशान किशन ने खेली मैच जीताऊ पारी
चेपॉक में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का पूरा श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को जाता है। एक तरफ जहां निरंतर अंतराल में विकेट गिर रहे थे। दूसरी तरफ ईशान किशन मैदान पर डटे रहे और हेनरिक क्लासेन के साथ 41 गेंदों में 75 रन की साझेदारी कर मैच का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में 7 चौको व 3 छक्कों की मदद से 70 रन की अहम पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
The finishing move 🧡#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/cgWz8QJRGg — IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
ईशान किशन के अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 26 गेंदों में 6 चौको व 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। इसके अलावा शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अकील हुसैन को 1-1 विकेट मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी
अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज व्यक्तिगत रूप में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस की तरफ से देखने को मिली। उन्होंने ये रन 44 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौके की मदद से बनाए। इससे पहले शुरुआत में चेन्नई को तीसरे ही ओवर में 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इसके बाद 48 रन पर दूसरा तो 90 और 100 रन क्रमश: तीसरा व चौथा झटका लगा। कुल मिलाकर मुकाबले में चेन्नई की तरफ से ज्यादा बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जिसका नतीजा ये रहा कि टीम 200+ टारगेट खड़ा करने में असफल रही।
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन की छोटी पारी खेली। इसके अलावा अंत में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, कार्तिक शर्मा के बल्ले से 32, उर्वील पटेल 13 तो प्रशांत वीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें: फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
पैट कमिंस ने की शानदार गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा युवा गेंदबाज साकिब हुसैन ने 2 बल्लेबजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला।
Sunrisers hyderabad defeat chennai super kings by 5 wickets at chepauk ishan kishan plays match winning innings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














