
पंजाब के लुधियाना में हुआ ब्लास्ट, राहत कार्य जारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में पड़ते इलाका फोकल प्वाइंट 8 जीवन नगर में फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है और बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्लास्ट होने के कारण बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल गई। मकान में रहने वाले कई लोग मलबे में के नीचे दब गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 300 से अधिक लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे, मालिक भी मलबे के नीचे दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी अनुसार 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू करवा रही है।
जानकारी अनुसार इस बिल्डिंग में कई प्रवासी परिवार किराए में रह रहे हैं और यहां पर गैर कानूनी तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर गैस भरी जा रही थी। फोकल प्वाइंट इलाके में पिछले करीब 3 महीने के दौरान तीसरा बड़ा हादसा है।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, विस्फोट कोहली डाइंग फैक्ट्री में हुआ। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री दो मंजिला थी, जो विस्फोट के बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
पंजाब की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस पर क्लिक करें
मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री मालिक अंदर कुछ काम करवा रहा था। यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान 7-8 मजदूर अंदर थे। हालांकि फैक्ट्री में विस्फोट का सही कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे बॉयलर विस्फोट बताया जा रहा है।
इस बीच, मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है, जिसके बाद पंजाब सरकार फैक्ट्री विस्फोट में घायल हुए लोगों को उपचार मुहैया कराएगी।






