- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Cluster Slum Redevelopment Sra Abhay Yojana Eknath Shinde
Mumbai: झोपड़पट्टी मुक्त मुंबई की तैयारी, पहले चरण में 17 इलाकों का होगा पुनर्विकास
Mumbai में स्लम रीडेवलपमेंट को नई रफ्तार मिलने वाली है। 50 एकड़ से बड़े प्लॉट पर क्लस्टर योजना लागू होने वाली है, जिसके लिए 17 प्रोजेक्ट चुने गए। साथ ही SRA अभय योजना भी आगे बढ़ी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

क्लस्टर स्लम रीडेवलप्मेंट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 50 एकड़ से बड़े प्लॉट पर ‘क्लस्टर रीडेवलपमेंट’ योजना लागू की जाएगी। इससे मुंबई में रूकी पड़ी एसआरए परियोजनाओं को गति मिल सकेगी। इसके पहले चरण में 17 प्रोजेक्ट को चुना गया है।
यह घोषणा शनिवार को नागपुर विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की। झोपड़ियां खरीदने और बेचने में तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे नागरिकों के लिए ‘एसआर अभय योजना’ को दिसंबर 2026 तक बढ़ाने की घोषणा की गई है।
साथ ही शिकायतों के समाधान के लिए ‘एपेक्स ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटियों’ (एजीआरसीएस) की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने ओसीएस के लिए म्हाडा की अभय स्कीम को 1 साल का एक्सटेंशन देने और बीएमसी के लीज़ प्लॉट पर मनपा कर्मचारियों के घरों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है।
सम्बंधित ख़बरें
Ambernath Municipal Tender: भाजपा-शिवसेना टकराव से रुकी मानसून तैयारी, नगर पालिका ने जारी किए 39 प्रोजेक्ट
Ghodbunder Road पर 5 फुटओवर ब्रिज तैयार, पैदल यात्रियों की सुरक्षा को मिलेगी राहत
मुंबई: तरबूज खाने से 4 मौतों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, खाने में नहीं मिला जहर, जानें रिपोर्ट में क्या?
Chhatrapati Sambhajinagar Safari Park: 17 हेक्टेयर जमीन मंजूर, अब जल्द शुरू होगा टाइगर सफारी का काम
पहले चरण में इन इलाकों में होगा रीडेवलपमेंट
उन्होंने कहा कि अब 50 एकड़ या उससे अधिक की निजी, सरकारी या अर्ध-सरकारी जमीन पर क्लस्टर स्लम रीडेवलपमेंट स्कीम बनाई गई है। योजना के पहले चरण में मुंबई में 17 बड़ी जगहों को चुना गया है।
जिनमें एटॉप हिल, कृष्णा नगर और केतकीपाड़ा (बोरीवली), गोपी कृष्णा नगर (दहिसर), ओशिवारा, गोवंडी, चीता कैंप (ट्रॉम्बे), चेंबूर, टैगोर नगर (विक्रोली), विक्रोली पार्कसाइट और भांडूप शामिल हैं। इससे स्लम में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे एसआरए प्रोजेक्ट्स के बजाय अब पूरे इलाके को बदलने के लिए यह स्कीम लागू की जाएगी। कैबिनेट ने 7 अक्टूबर 2025 को इस स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस बारे में 13 नवंबर 2025 को सरकारी आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्रोजेक्ट्स को एमएमआरडीए, सिडको, एमआईडीसी, एमएसआरडीसी, म्हाडा और बीएमसी जैसी सरकारी एजेंसियों की मदद से ‘जॉइंट वैचर’ के आधार पर शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में कुछ और प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे।
‘फाइनल अपेंडिक्स-2’ का निकलेगा हल
कई झोपडा मालिकों ने झोपड़ियां खरीदी, बेची या ट्रांसफर की थी। नियमों के अनुसार नए झोपड़ा मालिकों के नाम ‘फाइनल अपेंडिक्स-2’ में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं था। इससे यह डर पैदा हो गया कि हजारों जरूरतमंद परिवार अपने हक के घरों से वंचित हो जाएंगे। राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2024 को ‘अभय योजना’ लागू की थी। शुरुआत में यह स्कीम 3 महीने के लिए थी। बाद में इसे मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया था।
ये भी पढ़ें :- SRA निवासियों को मिली बड़ी राहत, मेंटेनेंस फंड बढ़ेगा, बिजली खर्च होगा कम
SRA प्रोजेक्ट की शिकायतों का होगा निपटारा
उपमुख्यमंत्री ने स्लम रीडेवलपमेंट से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए एजीआरसीएस की सख्या बढ़ाना का फैसला लिया है। अभी 2103 मामले पेंडिंग है। सरकार ने उन्हें तेजी से सुलझाने के लिए एजीआरसीएस की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। बीएमसी के लीज प्लॉट पर बने मनपा कर्मचारियों के घरों के लिए बीएमसी प्रशासन को एक नया प्लान लाने कार निर्देश दिया गया है।
Mumbai cluster slum redevelopment sra abhay yojana eknath shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bargi Dam Accident: 40 घंटे बाद भी लापता हैं 6 लोग, जारी है सर्च ऑपरेशन, टूट रही परिजनों की आस
May 02, 2026 | 12:58 PMजीती तो CM, हारी तो EVM…बंगाल में TMC के दोहरे मापदंड पर भड़की BJP; पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ
May 02, 2026 | 12:56 PMAmbernath Municipal Tender: भाजपा-शिवसेना टकराव से रुकी मानसून तैयारी, नगर पालिका ने जारी किए 39 प्रोजेक्ट
May 02, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्रकृति का अनोखा करिश्मा, अप्रैल में नांदुरमध्यमेश्वर में फ्लेमिंगो का आगमन; संगम पर गुलाबी नजारा
May 02, 2026 | 12:51 PMMojtaba Khamenei Statement: मोजतबा खामेनेई की दोटूक, अमेरिकी बेस की सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम, बताया ‘कागजी शेर’
May 02, 2026 | 12:42 PMGhodbunder Road पर 5 फुटओवर ब्रिज तैयार, पैदल यात्रियों की सुरक्षा को मिलेगी राहत
May 02, 2026 | 12:41 PMमुंबई: तरबूज खाने से 4 मौतों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, खाने में नहीं मिला जहर, जानें रिपोर्ट में क्या?
May 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM











