-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Gosikhurd Project Displaced Protest Wainganga River Bhandara
वैनगंगा नदी में जलधरना, गोसीखुर्द विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, जलसंसाधन मंत्री से बैठक टली
- Written By: प्रिया जैस
Gosikhurd Dam Issue: गोसीखुर्द परियोजना के विस्थापितों ने वादा टूटने पर वैनगंगा नदी में फिर जलधरना शुरू किया। जल संसाधन मंत्री से बैठक नहीं होने पर भंडारा में तनाव, पुलिस-NDRF तैनात।

धरने पर उतरे विस्थापित (सौजन्य-नवभारत)
Wainganga River Agitation: गोसीखुर्द परियोजना से विस्थापितों की लंबित मांगों पर समाधान निकालने के लिए प्रशासन की ओर से दिया गया वादा टूटने के कारण प्रकल्पग्रस्तों का गुस्सा शनिवार की शाम को वैनगंगा नदी के तट पर फिर से भड़क उठा। कड़ाके की ठंड और कंपकंपाती हवा के बीच प्रदर्शनकारी कीचड़ और पानी में डटे रहे और प्रशासन का तीव्र विरोध किया।
वादा तोड़ने पर भड़के प्रकल्पग्रस्त
उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने शुक्रवार, को आयोजित जलसमाधि आंदोलन को रोकने के लिए, प्रकल्पग्रस्तों के साथ शनिवार को नागपुर में जल संसाधन मंत्री के साथ बैठक सुनिश्चित की थी। निवासी उप-जिलाधिकारी लीना फालके ने इसका लिखित पत्र भी दिया था। हालांकि, जल संधसाधन मंत्री की ओर से दिन भर समय न दिए जाने के कारण यह नियोजित बैठक नहीं हो सकी।
वर्षों से प्रलंबित है मांग
पिछले कई वर्षों से पुनर्वास, नौकरी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे विस्थापितों में इस घटना के कारण यह तीव्र भावना पैदा हुई है कि सरकार ने उन्हें एक बार फिर धोखा दिया है। आज सुबह एक प्रतिनिधिमंडल नागपुर गया था।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा की बदहाल सड़कें: गड्ढे में फंसा आयशर ट्रक, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
गोबरवाही, सीतासावंगी और चिचोली में बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त
तुमसर के साहली क्षेत्र में किसान के सामने बाघ ने बैल का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
दिन भर बैठक का इंतजार कर रहे सैकड़ों विस्थापितों को जैसे ही शाम को बैठक रद्द होने की खबर मिली, वे सीधे कारधा स्थित वैनगंगा नदी के तट की ओर दौड़ पड़े और नदी के पानी में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रकल्पग्रस्त संघर्ष समिति के संयोजक भाऊ कातोरे के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने नदी के पानी में उतरकर प्रशासन का तीव्र विरोध व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें – Raid: कोयला क्षेत्र में मचा हड़कंप, निलजई-महामाया समेत 4 खदानों पर CBI-विजीलेंस का ताबड़तोड़ एक्शन
इस दौरान दिलीप मडामे, अभिषेक लेंडे, आरजू मेश्राम, कृष्णा केवट, अतुल राघोर्ते, प्रमिला शहारे, मनीषा भांडारकर, यशवंत टीचकुले और एजाज अली सैयद सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष
गुस्साए विस्थापितों ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रकल्पग्रस्तों का स्पष्ट आरोप है कि 6 से 12 अक्टूबर तक हुए तीव्र आंदोलन के बाद पालक मंत्री ने मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आज भी वे धोखे के शिकार हुए हैं।
लड़ाई लड़ते रहने का संकल्प
प्रकल्पग्रस्तों ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई समाधान नहीं निकलता, तब तक वे आर-पार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस बल का एक बड़ा दस्ता और एनडीआरएफ की टीम फिर से नदी के तट पर तैनात कर दी गई। इसके कारण पूरे क्षेत्र को छावनी का रूप दे दिया गया है और पुलिस पर जिम्मेदारी का तनाव बढ़ गया है।
Gosikhurd project displaced protest wainganga river bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














