-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- India Alliance Preparing To Field Joint Candidate For Vice Presidential Election
उपराष्ट्रपति चुनाव पर मचेगा घमासान! संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में इंडिया गठबंधन
- Written By: आकाश मसने
Indian Politics: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। एनडीए के लिए यह चुनाव आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि विपक्षी इंडिया गठबंधन भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुट गया है।

अखिलेश यादव, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव (डिजाइन फोटो)
Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। एक तरफ सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन उम्मीदवार पर मंथन कर रहा है। वहीं दूसरी आरे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में कवायद तेज हो गई है। उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया ब्लॉक संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा। संभावित नामों पर चर्चा करने तथा इस पर आम सहमति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में यह प्रबल भावना है कि विपक्षी दलों को परिणाम की परवाह किए बिना एक मजबूत राजनीतिक संदेश भेजने के लिए मुकाबले से पीछे नहीं हटना चाहिए।
उम्मीदवार चुनने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के बीच बातचीत चल रही है और खड़गे आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सभी दलों में इस बात पर आम सहमति है कि ‘इंडिया’ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा। हालांकि, विपक्षी खेमे के एक वर्ग का मानना है कि भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही ‘इंडिया’ को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए। खड़गे सोमवार को ‘इंडिया’ के सांसदों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
घटक दलों के बीच एकता बढ़ी
हाल के समय में ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच एकता बढ़ी है, जिन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनाव धांधली के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है। एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए, ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर एक रात्रिभोज बैठक आयोजित की और बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ भाजपा-निर्वाचन आयोग के वोट चोरी मॉडल के खिलाफ लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में 25 दलों के कई नेता मौजूद थे, जिनमें खड़गे, सोनिया गांधी, राकांपा-(एसपी) प्रमुख शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, सपा के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, द्रमुक के तिरुचि शिवा और टी आर बालू, माकपा के एम ए बेबी, भाकपा के डी राजा, भाकपा (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य और एमएनएम प्रमुख कमल हासन शामिल थे।
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के माध्यम से भाजपा के कथित तौर पर वोट चोरी मॉडल पर एक प्रस्तुति दी। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस बैठक को सबसे सफल बैठकों में से एक बताया। यह पूछे जाने पर कि क्या उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी चर्चा हुई, उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति चुनाव पर ज़्यादा चर्चा नहीं हुई।।।इसके लिए और भी मौके हैं।
391 वोट हासिल करने होंगे विजयी उम्मीदवार को
जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चार अगस्त की शाम को अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे अन्य कारणों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दोनों सदनों की प्रभावी संख्या 781 है और उपराष्ट्रपति पद के लिए विजयी उम्मीदवार को 391 वोट हासिल करने होंगे, बशर्ते सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें:- एक कहानी आजादी की: जज पर हमले के लिए मिली सजा-ए-मौत, 18 की उम्र में फांसी पर झूल गया ‘क्रांतिदूत’
उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मतदान करते हैं, इनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि राजग के पक्ष में लगभग 422 सदस्य हैं।
9 सितंबर को होगा चुनाव
निर्वाचन आयोग ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले अधिसूचना जारी की, जिससे धनखड़ के उत्तराधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।
उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी, राज्यसभा महासचिव पी सी मोदी को तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें क्रमानुसार न होने के कारण अस्वीकार कर दिया गया।
India alliance preparing to field joint candidate for vice presidential election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMNavabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
Jul 08, 2026 | 08:13 AMबद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














