-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Pushpa 2 To Bhool Bhulaiyaa 3 Bollywood Films To Be Release In 2024
‘पुष्पा 2’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ तक, 2024 की इन फिल्मों पर लगा बॉक्स ऑफिस का दांव
साल 2024 के 6 महीने से अधिक बीत चुके हैं और इस दौरान कई सारे विभिन्न जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर दस्तक देती नजर आई। अब इस वर्ष के बचे हुए महीने हिंदी सिनेमा जगत के लिए बेहद खास हैं क्योंकि इस दरम्यान कई सारी बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होंगी। इनमें कुछ ऐसी फिल्में शामिल हैं जिनका फैंस को पिछले 2-3 वर्षों से इंतजार था। अब क्योंकि ये फिल्में बड़े पैमाने पर एक बड़े बजट के साथ शूट की गई हैं, इनकी रिलीज में भी दर्शकों को अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
- Written By: अनिल सिंह

पुष्पा2: द रूल: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना द्वारा अभिनीत साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं। जिसे 500 करोड़ के भव्य बजट पर निर्मित किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशक सुकुमार कर रहे हैं और ये 6 दिसंबर 2024 को रिलीज के लिए तय की गई है।

देवरा पार्ट-1: तेलुगू फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक कोर्ताला सिवा द्वारा डायरेक्ट की जा रही फिल्म ‘देवरा पार्ट-1’ में अभिनेता एनटी रामा राव जूनियर डबल रोल में हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आएंगे और इसे करीब 300 करोड़ के ग्रैंड बजट पर बनाया जा रहा है। ये फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।
‘सबको खुश रखा, फिर भी रह गई अकेली’, Sushmita Mukherjee ने वीडियो शेयर कर किया दर्दभरा खुलासा
Father’s Day: फादर्स डे पर पापा के साथ देखें ये 10 दिल छू लेने वाली बॉलीवुड फिल्में, यादगार बन जाएगा उनका दिन
Sunita Ahuja Troll: गोविंदा के बालों पर पत्नी सुनीता का मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें

वेलकम टू द जंगल: अहमद खान द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार, दिशा पटानी, संजय दत्त, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और लारा दत्ता समेत कई कलाकार मौजूद हैं। 150 करोड़ की लागत से बनाई जा रही ये फिल्म अक्षय के लिए बेहद अहम है क्योंकि वे बॉक्स ऑफिस पर बैक क टू बैक 9 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज के लिए तय की गई है।

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: तमिल अभिनेता विजय की मुख्य भूमिका में बनाई जा रही फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को 300 करोड़ के बजट पर निर्मित किया जा रहा है। फिल्म में मोहन प्रभुदेवा समेत अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। ये 5 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।

वेदा: वेदा फिल्म का भी इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं, इस फिल्म में जॉन इब्राहिम और शर्वरी वाघ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं, वेदा फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 15 अगस्त को ही श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' भी रिलीज होने वाली है।

भूल भुलैया 3: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के बजट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस फिल्म का दूसरा पार्ट करीब 70 करोड़ रूपए था।

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में एक साथ टकराएंगी, इस साल ये पहला मौका है जब तीन फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी। 'स्त्री 2', 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' रिलीज होगी। इससे पहले दो बार ऐसा हुआ था कि दो-दो फिल्में आमने सामने थी। मैदान की टक्कर बड़े मियां छोटे मियां के साथ हुई थी वहीं इंडियन 2 के साथ सरफिरा की टक्कर देखने को मिली थी।
Pushpa 2 to bhool bhulaiyaa 3 bollywood films to be release in 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Operation Vajrapat: गैंग संस्कृति पर वाराणसी पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक, 554 सोशल मीडिया प्रोफाइल टेकडाउन
Jun 18, 2026 | 05:23 PMठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों को मिली Y+ सुरक्षा; सड़कों पर उग्र शिवसैनिकों के बीच ऑपरेशन टाइगर का आखिरी दौर
Jun 18, 2026 | 05:23 PMNatural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
Jun 18, 2026 | 05:21 PMस्कूल चले हम अभियान: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी छात्राओं के सपनों को नई उड़ान
Jun 18, 2026 | 05:11 PMभोपाल के MP नगर में खौफनाक मंजर, नौकरी से निकालने पर हाई-टेंशन लाइन के नंगे तारों पर दौड़ने लगा युवक- VIDEO
Jun 18, 2026 | 05:03 PMHPPSC Recruitment 2026: हिमाचल के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन
Jun 18, 2026 | 05:01 PMनाबालिक प्रेमिका से शादी करने 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी; प्रशासन की समझाइश के बाद नीचे उतरा- VIDEO
Jun 18, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM


















