Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
Suniel Shetty Funny Petrol Caption: सुनील शेट्टी ने फिल्म वेलकम टू द जंगल से जुड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर सुनील शेट्टी ने लिखा कि 'पेट्रोल का सीन टाइट है'।
- Written By: यति सिंह
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का जादू लोगों पर छाया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Suniel Shetty Viral Video: अक्षय कुमार की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का जादू लोगों पर इस कदर छाया है, कि लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया है।
फिल्म के टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही सुनील शेट्टी ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी घुड़सवारी करते हुए नज़र आ रहे है। 64 की उम्र के सुनील शेट्टी और 58 साल के अक्षय कुमार को वीडियो में घुड़सवारी करता देख सभी फैन्स हैरान हो गए है। सुनील शेट्टी के इस वीडियो के साथ-साथ लोगों को उनका वीडियो पर लिखा कैप्शन भी बहुत पसंद आ रहा है।
सुनील शट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर
सुनील शेट्टी ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्टर सुनील शेट्टी और अभिनेता अक्षय कुमार घुड़सवारी करते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर सुनील शेट्टी ने लिखा कि पेट्रोल का सीन टाइट है। इसलिए हम घुड़सवारी कर रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
अल्फा की एंट्री से सुस्त हुई Welcome To The Jungle की रफ्तार, 100 करोड़ क्लब में हो सकती है शामिल
Ananya Pandey Bold Photo: समंदर किनारे बिकिनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Bharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
फिल्म में कौन-कौन से सितारें आएंगे नज़र
‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमा घरों में दिखाई देने वाली है। लेकिन ये फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म में कितने सितारे है ये तो एक नज़र में गिनना मुश्किल है। अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म में लीड़ रोल में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के साथ-साथ परेश रावल भी नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें: Peddi ट्रेलर रिलीज होते ही छाया Janhvi Kapoor का जादू, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने की जमकर तारीफ
‘वेलकम टू द जंगल’ कब होगी रिलीज
फिल्म में अभिनेत्रियों की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल है। इसके साथ फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए राजपाल यादव, जॉनी लिवर, तुषार कपूर, किकू शारदा फिल्म में नज़र आएंगे।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। फेमस डायरेक्टर अहमद खान की डायरेक्शन बन रही ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक कॉमेडी फिल्म है। डायरेक्टर अहमद खान अपनी एक्शन, थ्रिलर मूवी के लिए जाने जाते है। फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।
