Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फैंस की थमी सांसें! 83 की उम्र में महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत

Amitabh Bachchan Health Update: महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत काफी खराब है, जिसके बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 20, 2026 | 07:32 AM

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amitabh Bachchan Hospitalized: सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 16 मई को भर्ती किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें नानावटी हॉस्पिटल के ए-विंग में रखा गया है। जहां मंगलवार की शाम अभिषेक बच्चन उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। ये जानकारी पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर की है। 

लालवानी ने बताया कि, वो अमिताभ के हॉस्पिटलाइज होने की खबर की पुष्टि करने के लिए खुद नानावटी  हॉस्पिटल गए थे। जहां हॉस्पिटल अथॉरिटी ने अमिताभ के हॉस्पिटलाइज होने की बात को कन्फर्म किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हॉस्पिटल के ए-विंग, तीसरी मंजिल पर रखा गया है। विक्की लालवानी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि अभिषेक बच्चन मंगलवार की शाम अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

बहुत खराब है अमिताभ बच्चन की तबीयत

अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटलाइज होने की जानकारी देते हुए विक्की लालवानी ने अपने यू-ट्यूब वीडियो में बताया कि, अमिताभ को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वो वहां 16 मई से हॉस्पिटलाइज हैं। लालवानी ने कहा कि मुझे मंगलवार को दोपहर में अमिताभ के भर्ती होने की बात पता चली। मैं दौड़ता हुआ नानावटी हॉस्पिटल पहुंचा जहां मैंने इस बात की पुष्टि की कि क्या सच में अमिताभ भर्ती हुए हैं।  मैं लगभग पौने चार बजे पहुंचा और पूछताछ शुरू की।

सम्बंधित ख़बरें

Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग

Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला

Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड

Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

विक्की लालवानी ने आगे कहा कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। मैंने दो हफ्ते पहले मिलने के लिए समय मांगा था। तब उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया था कि फिलहाल उन्हें इसकी इजाजत नहीं है। तो इससे यह कन्फर्म हो गया था कि या तो वो हॉस्पिटल में भर्ती है या फिर डॉक्टरों की निगरानी में है। मुझे लगता है कि उनकी तबीयत काफी खराब है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अमिताभ को बस केवल रूटीन चेकअप के लिए भर्ती करवाया गया है। 83  बरस हो चले अमिताभ बच्चन का 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है और महानायक अब केवल 25% लिवर पर जिंदा हैं। 

लोगों ने की उनके स्वस्थ होने की दुआ

अमिताभ के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर जैसे ही बाहर आई लोग सोशल मीडिया पर उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि, ईश्वर से प्रार्थना है कि वो जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाएं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ईश्वर लंबी उम्र दे। 

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। फिलहाल वो चार बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इसमें साई-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 और ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव है। इसके अलावा वो आंखें 2 और एक कोटरूम ड्रामा फिल्म सेक्शन 84 में भी काम कर रहे हैं।

Amitabh bachchan hospitalized nanavati hospital health update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 07:28 AM

Topics:  

  • Abhishek Bachchan
  • Amitabh Bachchan
  • Bollywood
  • Bollywood News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.