भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
Raveena Tandon Extortion Claim: रवीना टंडन ने किस्सा शेयर करते हुए कहा कि जहां फिरौती वसूलने के लिए उनके खिलाफ पूरी साजिश रची थी। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जितने फायदें हैं, उतने नुकसान भी हैं'।
- Written By: यति सिंह
रवीना टंडन (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Raveena Tandon Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन लगभग दो साल पहले एक विवाद को लेकर काफी चर्चा में थीं। एक्ट्रेस रवीना टंडन का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चलता रहा। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर ये दावा किया गया था कि रवीना टंडन नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी थी।
रवीना टंडन ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘भगवान की कृपा थी कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज था, जिसकी वजह से वो अपना सच सामने ला पाई थी। रवीना टंडन ने किस्सा शेयर करते हुए कहा कि, फिरौती वसूलने के लिए उनके खिलाफ पूरी साजिश रची गई थी’।
महिला के साथ मारपीट का लगा था आरोप
रवीना टंडन पर दो साल पहले एक महिला के साथ मारपीट के आरोप लगाए थे। उस महिला ने अभिनेत्री रवीना टंडन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उसकी मां को टक्कर मारी थी। रवीना टंडन ने अब दो साल बाद इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने बताया कि ‘सौभाग्य से हमारे पास सीसीटीवी कैमरे थे, जिससे तुरंत सच सामने आ गया। जैसा मैंने कहा, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं, उतने नुकसान भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Lock Upp 2: ‘मैं 24 घंटे सामने नहीं बैठ सकती’, गोविंदा के धोखे पर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा
‘लोगों ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की’
अभिनेत्री रवीना टंडन ने उस वीडियो को लेकर आगे बोला कि ‘वो लोगों के सवालों का जवाब देने सड़क पर क्यों उतरी थीं। रवीना कहती हैं कि करीबन 30 लोग उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे और भीड़ ने उनके ड्राइवर को घेरकर उसे पीटना शुरू कर दिया था’। रवीना टंडन ने आगे कहा कि ‘मेरे घर में भीड़ घुस आई थी मेरे बच्चे वहां थे। अनिल (उनके पति) ऑफिस में थे। क्या आप सोचते हैं कि मैं किसी को अपने घर में घुसने देती? मैं जरूर खड़ी होती और लड़ती लेकिन बात ये है कि वे हमें डराने और पैसे के लिए मामला निपटाने की कोशिश कर रहे थे’।
‘ड्राइवर पर लगाया झूठा आरोप’
उस घटना के बारे में बात करते हुए रवीना ने आगे कहा कि ‘महिलाएं उनके ड्राइवर को बिना वजह दोषी ठहरा रही थीं। मैं उस इलाके के सभी लोगों को जानती हूं। मैं पड़ोस के घर की कुछ महिलाओं के साथ चलती हूं। मुझे लगा कि अगर बुर्का पहने महिलाएं किसी की मेहमान हैं, तो मैं ड्राइवर की तरफ से माफी मांगने जाऊं। जैसे ही मैं घर से बाहर निकली मुझे लगा वे इसी का इंतजार कर रहे थे’।
महिला ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप
रवीना ने इस मामले में आगे बताया कि ‘मेरा ड्राइवर अकेला था। वे मेरे घर की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तो उसने बस उनका फोन नीचे कर दिया। जैसे ही उसने फोन नीचे किया। महिला ने कहा, तुम मुझे कैसे छू सकते हो? पुलिस बुलाउंगी और तुम्हारे खिलाफ रेप की शिकायत करूंगी’। मुझे लगा कि बेचारा ड्राइवर झूठे छेड़छाड़ के मामले में जेल चला जाएगा, इसलिए मैं महिला से बात करने बाहर गई’।
अभिनेत्री रवीना टंडन ने बताया कि ‘पुलिस ने उन्हें बताया था कि वो पूरी साजिश पैसे वसूलने के लिए की गई थी। लोग वहां उनके इंतजार में ताक लगाए बैठे थे कि वो बाहर आएं और उन्हें फंसाकर लेग उनसे भारी-भरकम पैसा वसूल लें’।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में आएंगी नजर
‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमा घरों में दिखाई देने वाली है। लेकिन ये फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म में लीड़ रोल में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के साथ-साथ परेश रावल भी नजर आएंगे।
फिल्म में अभिनेत्रियों की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल है। इसके साथ फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए राजपाल यादव, जॉनी लिवर, तुषार कपूर, किकू शारदा फिल्म में नजर आएंगे।
