-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Odisha »
- Pm Narendra Modi Reached Bhubaneswar To Attend The Swearing In Of Mohan Charan Majhi
ओडिशा पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज, भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह
- Written By: अभिषेक सिंह
मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।

मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने भुवनेश्वर पहुंचे पीएम मोदी (सोर्स-एएनआई)
भुवनेश्वर : मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी भुवनेश्वर में दिग्गजों का जमावड़ा लगने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। शाम पांच बजे आयोजित भव्य समारोह में मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बीजेडी के 25 वर्षों के शासन के बाद ओडिशा में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वहीं, बीजेपी के लिए यह पहला मौका है राज्य की सत्ता जनता ने उसके हाथों में सौंपी है। यही वजह है कि यहां शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप दिया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता ओडिशा पहुंच रहे हैं। मोहन चरण माझी के अलावा दो डिप्टी सीएम भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
भुवनेश्वर में दिग्गजों का जमावड़ा
मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण का साझी बनने के लिए ओडिशा में दिग्गजों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। पीएम मोदी के अलावा यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ओडिशा की राजधानी पहुंच चुके हैं। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां पहले से मौज़ूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Prime Minister Narendra Modi arrives in Bhubaneswar to attend the oath ceremony of Odisha CM-designate Mohan Charan Majhi. Governor Raghubar Das and CM-designate Mohan Charan Majhi receive him. (Pics: Odisha Raj Bhavan) pic.twitter.com/h6qyEy67zv — ANI (@ANI) June 12, 2024
बीजेपी ने दिखाई सोशल इंजीनियरिंग
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ की तरह बीजेपी ने यहां भी 2 डिप्टी सीएम फार्मूला लागू किया है। जिससे वह सभी तरह के राजनीतिक समीकरण साध सके। भाजपा ने यहां सीएम पद के लिए आदिवासी चेहरे को चुना है। वहीं सवर्णों को खुश करने के लिए कनक वर्धन सिंह देव को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा प्रवाती परिदा को डिप्टी सीएम का पद देकर भाजपा ने राज्य की आधी आबादी को भी साधने की कोशिश की है।
78 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने राज्य में एक तरफा जीत दर्ज करते हुए कुल 147 सीटों में से 78 सीटें हासिल की हैं। वहीं, दूसरी तरफ 25 साल से सत्ता में रही बीजेपी को 51 सीटें ही मिल सकी हैं। यहां कांग्रेस के खाते में महज 14 सीटें आईं तो सीपीआई (एम) भी एक सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। इसके अलावा 3 निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक चुने गए हैं।
Pm narendra modi reached bhubaneswar to attend the swearing in of mohan charan majhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














