- Hindi News »
- North East »
- Division Of Departments In Arunachal Pradesh Only One Woman Minister Got Special Responsibility
अरुणाचल प्रदेश में विभागों का बंटवारा, एक मात्र महिला मंत्री को मिली खास जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विभागों का बंटवारा हो चुका है। जिसमें उपमुख्यमंत्री चौना मेन को वित्त और मामा नतुंग को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- Written By: शानू शर्मा

अरुणाचल प्रदेश में विभागों का बंटवारा हो गया है। (सोर्स: एएनआई)
अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को मंत्रिपरिषद के शपथ लेने के बाद आज मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। जिसमें उपमुख्यमंत्री चौना मेन को वित्त और मामा नतुंग को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य के मुख्य सचिव धर्मेंद्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री चौना मेन वित्त, योजना और निवेश विभागों के अलावा कर एवं उत्पाद शुल्क, राज्य लॉटरी, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी, बिजली और गैर-परंपरागत ऊर्जा संसाधन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मामा नतुंग को महत्वपूर्ण गृह विभाग के अलावा अंतर-राज्यीय सीमा मामले, लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग एवं जलापूर्ति तथा स्वदेशी मामलों का विभाग भी आवंटित किया गया। इसके अलावा खांडू उन सभी विभागों को देखेंगे जो उपमुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को नहीं सौंपे गए हैं।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बियुराम वाघ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जल संसाधन विभाग आवंटित किए गए हैं। कैबिनेट में एक और नया चेहरा न्यातो दुकम को वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा सूचना, जनसंपर्क एवं मुद्रण विभाग सौंपा गया है। गेब्रियल डी वांगसू को भी कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विधिक माप विज्ञान और उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध गांजे के साम्राज्य पर चला प्रशासन का हंटर, अरुणाचल में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई कार्रवाई
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियां… गर्मी की छुट्टियों में इन 5 सबसे खूबसूरत जगहों की करें सैर
नए साल पर शांति और सुकून की तलाश इस खास शहर में होगी खत्म, विदेशियों की भी है पहली पसंद
IRCTC Tour Package: अरुणाचल प्रदेश के दिरांग और तवांग को करें एक्सप्लोर, बजट में होगी यात्रा
निवर्तमान कैबिनेट में मंत्री वांगकी लोवांग को पर्यावरण एवं वन, भूविज्ञान, खनन एवं खनिज, तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व स्पीकर पासंग दोरजी सोना, जो कैबिनेट में नए चेहरे हैं, को शिक्षा, ग्रामीण कार्य, संसदीय मामले, पर्यटन और पुस्तकालय विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
बालो राजा को शहरी मामले, भूमि प्रबंधन और नागरिक उड्डयन विभाग दिए गए हैं, जबकि केंटो जिनी को कानून, विधायी और न्याय, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और जनजातीय मामले तथा खेल और युवा मामले विभाग आवंटित किए गए हैं।
ओजिंग तासिंग को ग्रामीण विकास और पंचायती राज, सहकारिता और परिवहन विभागों का प्रभार दिया गया है।आदेश में कहा गया है कि एकमात्र महिला मंत्री दासंगलू पुल को महिला एवं बाल विकास, सांस्कृतिक मामले और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
(भाषा )
Division of departments in arunachal pradesh only one woman minister got special responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMकॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














