- Hindi News »
- Travel »
- Places To Visit In Ziro Valley Arunachal Pradesh For New Year Trip
नए साल पर शांति और सुकून की तलाश इस खास शहर में होगी खत्म, विदेशियों की भी है पहली पसंद
Ziro Valley: नए साल पर अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून की तलाश में हैं, तो यह शहर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के कारण यह विदेशियों की भी पहली पसंद बना हुआ है।
- Written By: प्रीति शर्मा

जीरो वैली (सौ. फ्रीपिक)
Best Tourist Destination: नया साल बस कुछ ही दिनों में आने वाला है जिसकी शुरुआत हर कोई अपने ढंग से करता है। कोई धार्मिक जगहों पर जाना पसंद करता है तो किसी को प्राकृतिक जगहें पसंद आती हैं। अगर आप प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी ही एक बेहतरीन जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारत का उत्तर पूर्वी हिस्सा अपनी अनछुई खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। इस राज्य के लोअर सुबनसिरी जिले में स्थित जीरो एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो सिर्फ नाम नहीं बल्कि अपनी अनोखी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहता है। यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल है।
जीरो वैली की सबसे बड़ी खासियत यहां रहने वाली अपातानी जनजाति है। ये लोग अपनी अनोखी टैटू कला और नाक में पहनने वाले बड़े प्लग के लिए जाने जाते हैं। यहां के गांव और उनके घर, रहन-सहन और खेती के तरीके दुनियाभर के एंथ्रोपोलॉजिस्ट और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव गए हो क्या आप? इस फेमस टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे पहुंचें
चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां
बेहद कम खर्चे में थाईलैंड जैसा आइलैंड देख सकेंगे, बिहार में छिपा है हसीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन
वैलेंटाइन पर अपनी लव स्टोरी बनानी है यादगार, तो इन 5 बजट फ्रेंडली जगहों पर पार्टनर के साथ ट्रैवल
सिद्धेश्वर नाथ मंदिर
यहां दुनिया के सबसे ऊंचे प्राकृतिक शिवलिंगों में से एक है जिसकी ऊंचाई 25 फीट और चौड़ाई 22 फीट है। यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
जीरो पुटो
यह एक सुंदर पहाड़ी है जहां पर पूरी जीरो वैली का मनोरम नजारा दिखता है। यहां पर आपको सुकून की एक अलग दुनिया का अहसास होगा।
यह भी पढ़ें:- क्रिसमस-न्यू ईयर के दौरान पहाड़ों पर जाने की है प्लानिंग? तो एक बार जरूर पढ़ें ये नियम
टैली वैली वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यहां घने जंगल और दुर्लभ वनस्पतियां किसी वरदान से कम नहीं है।
कैसे पहुंचे जीरो वैली
अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए आपको राज्य सरकार से इनर लाइन परमिट लेना होगा। यह परमिट आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप नए साल पर जीरो घूमना चाहते हैं तो तेजपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं। असम के नॉर्थ लखीमपुर एयरपोर्ट से आप 5 से 6 घंटे ट्रै्वल करके यहां पहुंच सकते हैं। अपनी अलग ट्रिप को शानदार और यादगार बनाने के लिए इस जगह को चुनें।
Places to visit in ziro valley arunachal pradesh for new year trip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कागज पर 40 फीट, जमीन पर 20, गोंदिया में अतिक्रमण ने निगलीं सड़कें; 13 साल से धूल फांक रहा शहर का विकास प्लान!
Feb 16, 2026 | 10:30 AM‘दाऊद से कनेक्शन और अब बहू का उत्पीड़न’, मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन के परिवार पर FIR
Feb 16, 2026 | 10:24 AMएमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?
Feb 16, 2026 | 10:23 AMवर्धा पुलिस भर्ती: 7,313 आवेदकों में से 2,317 पहुंचे, 710 पास; मैदानी-शारीरिक परीक्षा में सख्ती
Feb 16, 2026 | 10:22 AMपवई में ऑड-ईवन पार्किंग नियम लागू, तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Feb 16, 2026 | 10:20 AMटीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल
Feb 16, 2026 | 10:19 AMकिडनी कांड के ‘डॉक्टर’ की याददाश्त हुई गुम! पूछताछ में बोले- ‘आई डोंट रिमेंबर’; क्या जांच भटकाने की है ये चाल?
Feb 16, 2026 | 10:17 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














