-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Explore Dirang And Tawang In Arunachal Pradesh With Irctc Tour Package
IRCTC Tour Package: अरुणाचल प्रदेश के दिरांग और तवांग को करें एक्सप्लोर, बजट में होगी यात्रा
- Written By: प्रीति शर्मा
IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी इस बार यात्रियों के लिए दिसंबर में अरुणाचल प्रदेश का खास टूर पैकेज लेकर आया है जो आपको बजट में खूबसूरत नजारे दिखाएगा। परिवार के साथ ये टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश (सौ. सोशल मीडिया)
Arunachal Pradesh Tour Package: भारत का खूबसूरत राज्य अरुणाचल प्रदेश किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है। इस जगह की खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सर्दियों का समय इस जगह को एक्सप्लोर करना का सबसे बेस्ट समय है। अगर आप भी इस सुंदर जगह की सैर करना चाहते हैं लेकिन समय की कमी के कारण व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज आपके लिए ही है।
आईआरसीटीसी इस बार यात्रियों के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आपको अरुणाचल प्रदेश घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज का नाम डॉन ऑफ अरुणाचल रेल है। यह पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है। जिसके तहत आपको वंदे भारत एक्सप्रेस से ट्रेन द्वारा यात्रा करने को मिलेगी। जिन लोगों को घूमने फिरने का शौक है उनके लिए यह टूर पैकेज बहुत ही खास है।
घूमने का अवसर
दिरांग अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ गरम पानी के झरनों की वजह से भी मशहूर है। यहां पर कई ट्रैकिंग रूट्स बेस कैंप के रुप में काम करते हैं। इसके अलावा तवांग भारत का सबसे बड़ा मठ माना जाता है। यहां की ऊंची पहाड़ियां, शांत वातावरण, झरने, घाटियां आदि बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। तवांग की मोनपा जनजाति की संस्कृति और उनका खाना पर्यटकों को काफी पसंद आता है।
सम्बंधित ख़बरें
यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
Ticket Refund: ट्रेन कैंसिल होने पर रेलवे से कैसे लें अपना पूरा रिफंड? जानिए ऑनलाइन और काउंटर नियम
Train Ticket: चार्ट बनने के बाद भी इमरजेंसी में पाएं कंफर्म ट्रेन टिकट, जानें रेलवे के नए नियम
यह भी पढ़ें:- इन स्मार्ट हैक्स की मदद से कर सकते हैं सस्ते में फ्लाइट टिकट, बचत के साथ करें ट्रैवल
इस टूर पैकेज की शुरुआत न्यू जलपाईगुड़ी से होगी जिसमें आपको कंफर्म चेयर कार, रिजर्वेशन और आरामदायक होटल की सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज आपको 5 दिसंबर 2025 के लिए बुक कर सकते हैं। जिसमें ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर का खर्च शामिल है। साथ ही शानदार होटल में रुकने की व्यवस्था भी की गई है।
कितना होगा टूर पैकेज में खर्च
अगर आप तवांग और देरांग जैसी खूबसूरत जगह जाना चाहते हैं तो सिंगल शेयरिंग के लिए टिकट का किराया 52130 रुपए है। वहीं डबल शेयरिंग में यह किराया 50090 रुपए है और तीन लोगों के साथ शेयरिंग में यह किराया 39660 रुपए होगा। इसके अलावा आप बच्चों के साथ भी ट्रैवल कर सकते हैं जिसके लिए अलग से किराया देना होगा। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 16300 रुपए है। इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल ऐप के जरिए भी पैकेज बुक कर सकते हैं।
Explore dirang and tawang in arunachal pradesh with irctc tour package
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














