

निक जोनस अपने भाई केविन और जो जोनस के साथ प्राग में परफॉर्मेंस करने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। अचानक परफॉर्मेंस के बीच में किसी ने प्रियंका के पति निक पर लेजर लाइट से निशाना साधा। इसके बाद निक वहां से तेजी से भागते नजर आए। इस दौरान सिंगर सिक्यॉरिटी गार्ड्स को इशारा करते दिखे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो परफॉर्मेंस को बीच में छोड़कर घबराते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि किसी ने उन पर लेजर लाइट से निशाना साधा, जिसके बाद उन्हें थोड़ा शक हुआ। इस पर उन्होंने अपने सिक्यॉरिटी गार्ड को इशारा किया और स्टेज से भागते हुए नजर आए। वहां खड़े उनके फैंस भी ये नजारा देखकर काफी हैरान थे।
एक अन्य क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कोई उन पर भीड़ में से लाल लेजर लाइट से निशाना बना रहा था। लाल लेजर लाइट कभी उनके सिर पर तो कभी उनकी बॉडी पर निशाना बना रही थी। मौके की नजाकत को समझते हुए निक वहां से भाग खड़े हुए। उसी दौरान उनके भाई केविन और जो जोनस भी वहां से भाग निकले।
इस घटना के बाद निक और उनके भाई फिर से स्टेज पर वापस आए और उन्होंने कॉन्सर्ट को फिर से शुरु किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेजर लाइट से निशाना बनाने वाले शख्स को खोजकर कॉन्सर्ट से हटा दिया गया था। निक के साथ हुई इस घटना के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, 'ये बहुत ही डरावना है, अच्छी बात है कि निक सही सलामत हैं।' वहीं एक दूसरे फैन के कहा, 'आखिर किसी ने ऐसा करने की हिम्मत कैसे की। ये बहुत ही डरावना था।' वहीं एक दूसरे फैन ने सवाल उठाया, 'आखिर किसी ने ऐसा किया ही क्यो? वो क्या करना चाहते थे?'