चेन्नई की बारिश ने किया बुरा हाल, रजनीकांत के लग्जरी बंगले में घुसा पानी, स्टाफ ने बरती सावधानी

Chennai Rain: भारी बारिश की वजह से रजनीकांत के बंगले में पानी घुस गया। उनके स्टॉफ मेंबर्स कंडीशन को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। काफी पानी उनके घर के आसपास से निकाला जा चुका है।
Chennai rains water entered Rajinikanth luxury bungalow staff took precautions
चेन्नई की बारिश ने किया बुरा हाल, रजनीकांत के लग्जरी बंगले में घुसा पानी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

चेन्नई: चेन्नई इन दिनों भारी बारिश के चलते परेशान है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। आलम ये है कि सुपरस्टार रजनीकांत का घर भी इस बारिश की चपेट में आ चुका है। बारिश की वजह से उनके लग्जरी बंगले तक में पानी भर चुका है। रिपोर्ट्स की मानें, तो रजनीकांत के बंगले के अंदर भी जलभराव हो चुका है। हालांकि स्टाफ मेंबर्स उनके घर के आसपास के एरिया से पानी निकालने के काम में जुटे हैं। देखिए पूरी रिपोर्ट...

रजनीकांत के बंगले में भरा पानी

चेन्नई इन दिनों बारिश से बेहाल है। बारिश कहर बनकर ऐसी बरसी कि सुपरस्टार रजनीकांत का बंगला भी इसकी चपेट में आ गया। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, रजनीकांत के घर के आसपास के हिस्से से पानी निकालने का काम जारी है। उनका स्टाफ इस वक्त खूब सावधानी से काम कर रहा है और ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि बाढ़ से कम से कम नुकसान हो। साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत के घर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी एक्शन लिए जा रहे हैं। बारिश से आई इस बाढ़ पर एक्टर रजनीकांत ने पब्लिकली एड्रेस नहीं किया है।

चेन्नई में पॉश इलाके में हैं रजनीकांत का बंगला

बता दें कि एक्टर रजनीकांत का लग्जरी बंगला चेन्नई में पॉश इलाका Poes Garden मे है। उनका घर इस शहर का एक फेमस लैंडमार्क भी है। साथ ही ये इलाका एक हाई सिक्योरिटी जोन है। रजनीकांत के अलावा इस इलाके में कई और पॉपुलर सेलिब्रिटीज, इंडस्ट्रियलिस्ट रहते हैं। बाढ़ की समस्या का सामना यहां रहने वाले अन्य सेलिब्रिटी भी कर रहे हैं।

चेन्नई में जगह-जगह हुआ जलभराव

चेन्नई में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा है। कई जगह पेड़ टूटकर गिर चुके हैं। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए है और छुट्टी घोषित कर दी गई है। कई फ्लाइट्स भी रद्द की जा चुकी हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर चुका है, जिसकी वजह से कई ट्रेन्स भी कैंसल हो चुकी हैं। इससे सेलिब्रिटी ही नहीं आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com