इस हफ्ते OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, दर्शकों को सस्पेंस-थ्रिलर से भरेंगी नई फिल्में और सीरीज

OTT Movie Release List: इस हफ्ते ओटीटी और सिनेमाघरों में थ्रिलर, एक्शन से लेकर रोमांस तक भरपूर फिल्में-सीरीज रिलीज होंगी। तो चलिए जानते हैं कब और कहां देख पाएंगे।
OTT Release This Week Movie List
ओटीटी रिलीज मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

OTT Releases This Week Movies: हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार है। 23 से 28 फरवरी के बीच हिंदी, मलयालम और अंग्रेजी कंटेंट का जबरदस्त मिक्स दर्शकों को मिलने वाला है। सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन और रोमांस हर जॉनर के दर्शकों के लिए इस हफ्ते कुछ न कुछ खास तैयार है। अगर आप वीकेंड पर बिंज वॉच की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लिस्ट आपके काम की है।

द ब्लफ

सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ की, जो 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। कहानी एक महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका अतीत अचानक उसके सामने आ खड़ा होता है। छिपे हुए खजाने की तलाश, बदले की भावना और खतरनाक मिशनों से भरी यह फिल्म हाई-वोल्टेज एक्शन और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त मेल पेश करती है।

पैराडाइज 2

ओटीटी पर 23 फरवरी को पैराडाइज का दूसरा सीजन जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन में कहानी को आगे बढ़ाया गया है। सीक्रेट सर्विस एजेंट जेवियर कॉलिन्स को पता चलता है कि उसकी पत्नी टेरी जिंदा है, लेकिन वह कहां है, इसका कोई सुराग नहीं। पत्नी की तलाश के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं, जो कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देते हैं।

पैराडाइज का दूसरा सीजन

26 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर वन बैटल आफ्टर अनदर स्ट्रीम होगी। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, टेयाना टेलर, शॉन पेन, रेजिना हॉल और बेनिसियो डेल टोरोजैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक लड़की के अपहरण और उसे बचाने की कोशिशों पर आधारित है। दुश्मनों से सीधी टक्कर, इमोशनल एंगल और हल्का-सा रोमांस इसे एंटरटेनिंग पैकेज बनाता है।

ब्रिजर्टन 4

वहीं 26 फरवरी को ही ‘ब्रिजर्टन’ के चौथे सीजन का दूसरा भाग नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी की प्रेम कहानी इस बार नए मोड़ लेती नजर आएगी, जहां प्यार के साथ तकरार और भावनात्मक संघर्ष भी देखने को मिलेगा।

एक्यूज्ड

27 फरवरी को कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर ड्रामा 'एक्यूज्ड' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कहानी लंदन की एक प्रतिष्ठित सर्जन पर लगे गंभीर आरोपों के इर्द-गिर्द घूमती है। हर एपिसोड में नए खुलासे दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दम रखते हैं। कुल मिलाकर, यह हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com