मुंबई: संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के घर हुआ था। संजय कपूर बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई हैं। 1995 में आई फिल्म प्रेम से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उनका फिल्मी करियर बड़ी सफलता को हासिल नहीं कर पाया। लेकिन संजय कपूर ने जितना भी वक्त फिल्म इंडस्ट्री में बिताया उन्होंने बेहतरीन फिल्में दीं और उनके अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं।
संजय कपूर की शुरुआती फिल्मों में ‘प्रेम’, ‘राजा’, ‘बेकाबू’, ‘मोहब्बत’, ‘औजार’, ‘डरना मना है’ और ‘जूली’ जैसी फ़िल्में रही, ‘सिर्फ तुम’ नाम की फिल्म ने जबरदस्त शोहरत हासिल की। इसके गाने आज भी सुने जाते हैं। वह अब भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वह इस समय वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म की फिल्मों में नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें- बॉर्डर पर कपिल शर्मा को देख लोग पुकार उठे भारत माता की जय
संजय कपूर ने माही कपूर के साथ शादी की जो एक एनआरआई थीं। महीप कपूर पंजाबी लड़की हैं, जो बॉलीवुड में हाथ आजमाने से पहले ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। महीप कपूर ने एक फिल्म में काम किया है, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। संजय कपूर ने जब महीप को देखा तो वो उनकी खूबसूरती पर फिदा से हो गए थे।लेकिन शादी से पहले संजय कपूर का नाम कई अभिनेत्री के साथ जुड़ा।
फिल्म प्रेम की शूटिंग के वक्त वह तब्बू के काफी करीब आ गए थे और कहा यह जाता है कि तब्बू का और उनका रोमांस काफी समय तक चलता रहा। उसके बाद सिर्फ तुम फिल्म के दरमियान वह सुष्मिता सेन के करीब आए और सुष्मिता सेन के साथ उनका रिश्ता काफी समय तक रहा, जबकि फिल्म की अगर बात करें तो सिर्फ तुम फिल्म में वह सुष्मिता सेन से दूर भागते नजर आ रहे थे। वहीं असल जिंदगी में उन्हीं के साथ वह प्यार कर बैठे थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि संजय कपूर की जीवन की कहानी बेहद दिलचस्प है।