सलमान खान से माफी मांग रहा है 5 करोड़ मांगने वाला शख्स, धमकी देने के बाद डर से हुआ बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के नाम की धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजने वाले शख्स ने सलमान खान से अब माफी मांगते हुए दूसरा मैसेज भेजा है। आइए जानते हैं क्या है मामले की ताजा अपडेट।
Man who Threatend Salman Khan Apologises in new message
सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के नाम को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस के पास एक मैसेज आया था। जिसमें एक शख्स ने यह दावा किया था कि वह सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच का झगड़ा सुलझा सकता है। उसने यह कहा था कि अगर सलमान खान को जिंदा रहना है तो उसे 5 करोड़ रुपए देना होगा, वरना इसका हल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। अब इस शख्स की तरफ से मुंबई पुलिस को दूसरा मैसेज मिला है। जिसमें वह पहले मैसेज को लेकर पछतावा जाहिर कर रहा है और सलमान खान से माफी मांगते हुए नजर आ रहा है।

मिड-डे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई पुलिस को धमकी देने वाले शख्स का दोबारा व्हाट्सएप मैसेज आया है। पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि दूसरे मैसेज में उस शख्स ने दावा किया है कि धमकी भरा मैसेज गलती से चला गया था। वह उसे घटना के लिए पछता रहा है, हालांकि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले शख्स को ट्रेस कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शख्स की लोकेशन झारखंड बताई गई है और उसे पकड़ने के लिए मुंबई से टीम रवाना हो चुकी है।

धमकी देने वाले शख्स ने सलमान खान मांगी माफी

पुलिस में दावा किया है कि दूसरा मैसेज सलमान खान से माफी मांगने के लिए था, हालांकि उस शख्स की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि गिरफ्तारी के डर से धमकी भेजने वाले शख्स का सुर बदल गया है। पहले तो इस शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। अब देखना यह होगा कि वह अपने दावे पर कायम रहता है या फिर गिरफ्तारी के बाद वह अपना बयान बदल देता है।

क्या है काला हिरण शिकार का मामला

आपको बता दें कि 1998 में काला हिरण शिकार का मामला सामने आया था। सलमान खान पर आरोप है कि फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने काला हिरण का शिकार किया था और उसी के बाद से बिश्नोई समाज सलमान खान से नाराज है। हालांकि सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला साल 2018 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान की घर पर फायरिंग करवाई है और उनके दोस्त रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com