दोस्ती निभाने पहुंचे शाहरुख खान, अस्पताल में लिया सलीम खान का हाल, सलमान के दर्द में शामिल हुए किंग खान

Salim Khan Health Update: सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। हाल जानने के लिए शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे।
Shah Rukh Khan Lilavati Hospital Visit Salim Khan Health Update Salman Khan father ill
शाहरुख खान, सलमान खान और सलीम खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shah Rukh Khan Hospital Visit: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत खराब होने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। 90 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

शनिवार देर शाम सुपरस्टार शाहरुख खान अपने करीबी दोस्त सलमान खान के पिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख खान की कार कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल के पिछले गेट से अंदर जाती दिखाई दी। हालांकि कैमरे में शाहरुख की झलक साफ तौर पर नजर नहीं आई, लेकिन उनके अस्पताल पहुंचने की पुष्टि हो गई।

शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती

सलीम खान को देखने के लिए इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अस्पताल पहुंच चुके हैं। जावेद अख्तर, संजय दत्त और मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारों ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया। सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के सम्मानित लेखकों में गिने जाते हैं और उन्होंने कई यादगार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और एक-दूसरे के परिवार के साथ भी गहरा जुड़ाव रखते हैं।

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं सलीम खान

शाहरुख कई इंटरव्यू में यह बता चुके हैं कि अपने संघर्ष के दिनों में सलीम खान ने उनका हौसला बढ़ाया और मार्गदर्शन किया था। ऐसे में उनके अस्पताल पहुंचने को दोस्ती और सम्मान की मिसाल माना जा रहा है। हालांकि सलमान खान या उनके परिवार की ओर से सलीम खान की सेहत को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल सलीम खान डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और परिवार उनके साथ मौजूद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com