
मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बन गए हैं। दरअसल रणवीर और दीपिका ने जिस इमारत में अपना नया घर खरीदा है वह सलमान खान की गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बीचों बीच है। इस इमारत की यह खासियत है कि यह सी फेसिंग इमारत है, यानी रणवीर और दीपिका के नए घर से समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
रणवीर और दीपिका का नया घर इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल उस बिल्डिंग का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जो बन कर करीब-करीब तैयार है और जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है तब तक उनके घर में नन्हा मेहमान भी आ चुका होगा।
चार फ्लोर हैं रणवीर दीपिका के नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर सिंह ने बैंडस्टैंड स्थित जिस बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदा है वह सैकड़ो करोड़ की प्रॉपर्टी बताई जा रही है, क्योंकि इमारत की 16वीं से 19वीं मंजिल तक रणवीर सिंह के ही फ्लैट है। जिसका कुल कारपेट एरिया 11,266 वर्ग फुट बताया गया है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को इस इमारत में 19 पार्किंग एरिया अलॉट किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- तंगलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में चियान विक्रम ने किया बड़ा खुलासा
रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इस सी फेसिंग इस इमारत से रणवीर और दीपिका के नए घर का नजारा देखते ही बनता है। इतना ही नहीं घर के भीतर से समुद्र का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है और यही कारण है कि रणवीर ने इस इमारत में फ्लैट्स खरीदे हैं। यह रणवीर सिंह के सपनों का घर है। दीपिका पादुकोण कल्कि फिल्म में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रेगनेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म में काम किया और दर्शकों की तारीफ लूटी। वहीं रणवीर सिंह सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में है रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






