- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Diljit Dosanjh Gifts Jacket To The Man Threw Phone At Him During Paris Concert
दिलजीत दोसांझ ने उनपर फोन फेंकने वाले शख्स को दिया तोहफा, रिएक्शन से हैरान हुए फैंस
पेरिस में हो रहे लाइव कंसर्ट में बदतमीजी करने वाले शख्स से दिलजीत दोसांझ जिस तरह से पेश आए हैं उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। पेरिस में एक कंसर्ट के दौरान एक शख्स ने दिलजीत दोसांझ पर अपना फोन फेंक दिया। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने उन पर नाराजगी जताने के बजाय उन्हें महंगा तोहफा दिया है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: दिलजीत दोसांझ इस समय पेरिस में अपने कंसर्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल लाइव कंसर्ट में एक शख्स ने उन पर अपना मोबाइल फेंक दिया। जवाब में दिलजीत दोसांझ ने उन्हें महंगा तोहफा दिया है। जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दिलजीत दोसांझ की अगर बात करें तो वह सिंगर एक्टर और परफॉर्मर है देश और दुनिया भर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिंगर के कॉन्सर्ट हमेशा हाउसफुल रहते हैं। पेरिस में इस समय उनका कंसर्ट चल रहा है और दिलजीत के गानों ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। पेरिस में चल रहे कंसर्ट में एक अजीब वाकया देखने को मिला। जहां एक शख्स ने दिलजीत दोसांझ पर अपना फोन फेंका। लेकिन इस पर दिलजीत का रिएक्शन फैंस और वहां मौजूद दर्शकों की तारीफ बटोरने लगा।
ये भी पढ़ें- कैसा दिखेगा मेरा CV…एक्टर अनुपम खेर ने लिंकडिन पर शेयर किया बायोडाटा
सम्बंधित ख़बरें
Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाब की राजनीति में नहीं आएंगे दिलजीत दोसांझ, सामने आई बड़ी वजह
Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
Diljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
That’s the reason why we love #diljitdosanjh Phaji
Someone threw a Phone at Diljit Dosanjh. Diljit threw his jacket towards him as a Gift.#diljitdosanjhconcert #diljitconcert @diljitdosanjh pic.twitter.com/pKRqLzrtN7 — Raajeev Chopra (@Raajeev_Chopra) September 20, 2024
दिलजीत दोसांझ स्टेज पर लाइफ परफॉर्म कर रहे थे। इस बीच ऑडियंस में से एक शख्स ने सिंगर पर मोबाइल फेंक दिया। लेकिन दलजीत ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त नहीं की और ना ही वह अपनी परफॉर्मेंस को रोकते हुए नजर आए। बल्कि उन्होंने चलते शो में यह बताया कि आप लोग ऐसा मत करो भाई। अपना फोन क्यों खराब कर रहे हो। मैं आप सब से प्यार करता हूं। कोई प्रॉब्लम नहीं है। फोन फेंकने वाले शख्स को समझाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने उन्हें अपनी जैकेट उतार कर गिफ्ट दे दी। दिलजीत का यह रवैया देखकर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि वहां मौजूद दर्शक भी क्रेजी हो उठे, लोग इस पर सिंगर की तारीफ करते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर दिलजीत का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। पेरिस के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैंस दिलजीत दोसांझ के मुरीद हो चुके हैं। इस दौरान वह बेहद इमोशनल होते हुए भी नजर आए हैं। दिलजीत की परफॉर्मेंस का डंका इस समय दुनिया भर में बज रहा है।
Diljit dosanjh gifts jacket to the man threw phone at him during paris concert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का ‘सो जाओ आंदोलन’, सौंपा ज्ञापन
May 22, 2026 | 01:02 PMमुंबई में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, अब चार श्रेणियों में करना होगा कचरे का पृथक्करण
May 22, 2026 | 12:49 PMBRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
May 22, 2026 | 12:48 PMTwisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, परिजनों ने की थी मांग
May 22, 2026 | 12:46 PMUS Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
May 22, 2026 | 12:44 PMमीरा-भाईंदर हाईवे प्रोजेक्ट में देरी पर सख्त हुए मंत्री प्रताप सरनाईक, 10 जून तक काम पूरा करने के निर्देश
May 22, 2026 | 12:39 PMनागपुर: मनपा की बड़ी कार्रवाई, रामनगर में अवैध निर्माण ध्वस्त; शंकरनगर और सीताबर्डी से एक ट्रक अतिक्रमण जब्त
May 22, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














