- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Mahavitaran Superintendent Engineer Pravin Daroli Transferred 2026
Yavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
- Written By: केतकी मोडक
Yavatmal Mahavitaran Row: बिजली-पानी संकट और तानाशाही कार्यप्रणाली के चलते अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का अचानक तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह रूपेश टेंभुर्णे कमान संभालेंगे।

बिजली मीटर जांच पथकों द्वारा छापेमारी (सोर्स - फाईल फोटो)
Yavatmal Mahavitaran officer transfered: यवतमाल जिले मे भीषण गर्मी के बीच शहर में पानी की किल्लत से नागरिक पहले ही परेशान थे, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति और महावितरण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। एक तरफ जलापूर्ति के लिए बिजली आपूर्ति में अड़चनें पैदा होने की शिकायतें थीं, तो दूसरी ओर शहर में बिजली मीटर जांच पथकों द्वारा अचानक की जा रही छापेमारी से आम नागरिकों में भय और नाराजगी का माहौल बन गया था।
पिछले दो-तीन दिनों से नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक स्तरों पर भी महावितरण विभाग के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा था। इसी बीच महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरौलीका शुक्रवार 22 मई को अचानक तबादला कर उन्हें यवतमाल से परभणी भेज दिया गया। वहीं उनकी जगह पर नांदेड जोन के परभणी सर्कल के रूपेश टेंभुर्णे को यवतमाल अधीक्षक अभियंता की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
बढ़ती शिकायतों, जनप्रतिनिधियों के रोष और नागरिकों के बढ़ते गुस्से के बाद यह कार्रवाई किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि दरोली की कार्यशैली को लेकर पिछले कई महीनों से असंतोष व्यक्त किया जा रहा था। नागरिकों और कुछ पदाधिकारियों ने उन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए थे। पानी आपूर्ति, बिजली कार्रवाई और शिकायतों के निवारण में भेदभावपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप लगातार सामने आ रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में गंदे पानी के बाद अब बिजली संकट से बढ़े लोग, कई इलाकों में बत्ती गुल; 8 जून को महावितरण संग बैठक
मानसून से पहले खेती की तैयारी, यवतमाल में खरीफ के लिए उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक, 89 हजार टन उपलब्ध
यवतमाल में स्मार्ट मीटर जांच अभियान पर उठे सवाल, नागरिकों ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण
Yavatmal News: पुसद में किसानों का महावितरण के खिलाफ प्रदर्शन, 12 घंटे दिन में बिजली देने की मांग
सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रभावशाली लोगों के बिजली बिल रोककर रखना, विशेष लोगों से ‘लक्ष्मी दर्शन’ यानी आर्थिक लाभ की अपेक्षा रखना तथा सामान्य नागरिकों को परेशान करना जैसे आरोपों से वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायतों का अंबार लग गया था।
प्रशासनिक कारणों से बदल गए
लोगों के बीच चर्चा के माहोल से हटकर देखें तो महावितरण विभाग के सूत्रों के मुताबिक तबादले की प्रक्रिया प्रशासनिक कारणों के चलते की गई है। महावितरण की ओर से तकरीबन 16 अधीक्षक अभियंताओं को इधर से उधर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- Fuel Shortage Affects Water Supply: डीजल संकट से प्रभावित हुई संभाजीनगर की टैंकर सेवा, जलापूर्ति में बढ़ी देरी
बिना पूर्व सूचना कार्रवाई से थी लोगों में भारी नाराजगी
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के दौरान बिना पूर्व सूचना केव गई कार्रवाइयों से लोगों में भारी नाराजगी थी। कई इलाकों पानी की समस्या गंभीर होने के बावजूद शिकायतों पर ध्या नहीं दिया गया, जबकि जिन अधिकारियों के खिला शिकायतें थीं, उन्हें संरक्षण दिए जाने के आरोप भी साम आए। कुछ जनप्रतिनिधियों के साथ कथित तौर पर अभद्र भा का प्रयोग करने, मंत्रियों को भी नियम सिखाने की शैली व्यवहार करने और स्वयं को ऊर्जा मंत्री समझकर क करने की चर्चा विभागीय कर्मचारियों के बीच भी थी। बता जाता है कि एक बैठक में मंत्री की बात तक नहीं मानने माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया था।
Yavatmal mahavitaran superintendent engineer pravin daroli transferred 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 June 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें किसका बदलेगा भविष्यफल
Jun 07, 2026 | 12:15 AMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिकी देशों को दिया निवेश का न्योता, बोले- विश्वास से बनती है साझेदारी
Jun 06, 2026 | 11:30 PMअसली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PMभांगर बम विस्फोट मामले में पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की NIA हिरासत में भेजा
Jun 06, 2026 | 11:17 PMआंध्र प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ हीटवेव की भी चेतावनी जारी
Jun 06, 2026 | 11:10 PMकप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:07 PMBlinkit डिलीवरी बॉय ने बैग में डाला सांप, वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर लोग कर रहे तारीफ
Jun 06, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM














