-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar Diesel Shortage Hits Municipal Water Tanker Service 2026
Fuel Shortage Affects Water Supply: डीजल संकट से प्रभावित हुई संभाजीनगर की टैंकर सेवा, जलापूर्ति में बढ़ी देरी
- Written By: केतकी मोडक
Private Water Tanker Price Hike: डीजल की भारी किल्लत के कारण मनपा की पानी टैंकर सेवा प्रभावित हुई है। इससे शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गई है और नागरिक बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Municipal Water Tanker Service Affected: छत्रपति संभाजीनगर शहर में भीषण गर्मी के बीच बढ़ती पानी की मांग के कारण अब मनपा की टैंकर सेवा डीजल संकट से प्रभावित होने लगी है। पेट्रोल पंपों पर सीमित डीजल उपलब्ध होने से टैंकर चालकों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके चलते नो-नेटवर्क एवं जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी सप्लाई देर से हो रही है, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।
महानगरपालिका की ओर से छत्रपति संभाजीनगर शहर के नो-नेटवर्क क्षेत्रों व पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जाता है। इसके लिए दो निजी ठेकेदार एजेंसियां नियुक्त की गई हैं। गर्मियों में पानी की मांग में भारी इजाफा हुआ है व रोजाना 84 टैंकरों के माध्यम से लगभग 250 से 300 फेरे लगाए जा रहे हैं। हालांकि डीजल की कमी के कारण यह व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मनपा के एन-5, एन-7, समता नगर व नक्षत्रवाड़ी केंद्रों से टैंकरों में पानी भरकर भेजा जाता है।
मई में 26 इलाके पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर
शहर के 26 नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नियमित पाइपलाइन व्यवस्था नहीं होने से नागरिक पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हैं। मनपा की ओर से एक दिन छोड़कर पानी आपूर्ति की जाती है, लेकिन टैंकर खराब होना, चालक अनुपस्थित रहना, डीजल की कमी व पानी भरने में देरी जैसी समस्याओं के कारण सप्लाई बाधित हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी पर बड़ा फैसला: बाढ़ के चलते 101 मनपा स्कूलों में छुट्टी, 12 जुलाई तक पानी कटौती भी स्थगित
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला
छत्रपति संभाजीनगर के ‘नो नेटवर्क’ क्षेत्रों को मिलेगा पानी; वैध नल कनेक्शन के लिए मनपा की एसओपी (SOP) तैयार
पुणे के कात्रज में फटी मुख्य वाटर पाइपलाइन, सड़कों पर बहा लाखों लीटर पानी, बुधवार तक हो पाएगी पूरी मरम्मत
शहर के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने के कारण ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगाए गए हैं। पेट्रोल भरवाने के लिए भी लंबी कतारें लग रही हैं व सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। डीजल से चलने वाले कई चारपहिया वाहन घरों के बाहर खड़े रहने को मजबूर हैं।
8 से 10 दिनों में एक बार मिल रहा है पानी
सभी टैंकरों के लिए प्रतिदिन करीब चार हजार लीटर डीजल की आवश्यकता होती है। ठेकेदार एजेंसियों के अनुसार कई पेट्रोल पंपों पर एक वाहन को केवल तीन हजार रुपये तक का ही डीजल दिया जा रहा है। इससे टैंकर चालकों को बार-बार पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं व पानी वितरण में देरी हो रही है। शहर के कई इलाकों में पहले से ही आठ से दस दिनों में एक बार पानी मिल रहा है। ऐसे में नागरिकों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
बढ़ती मांग का फायदा उठाकर निजी टैंकर संचालकों ने पानी के दाम बढ़ा दिए हैं। कई नागरिकों ने शिकायत की है कि बुकिंग के बाद भी दो से चार दिन इंतजार करना पड़ रहा है। जलसंकट व बढ़ती मांग के चलते निजी टैंकर व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है। कई इलाकों में कुएं, बोरवेल व हैंडपंप सूख चुके हैं। ऐसे में लोगों को ऊंचे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। अधिकांश निजी टैंकर बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और प्रशिक्षित ड्राइवरों के चल रहे हैं।
Sambhajinagar diesel shortage hits municipal water tanker service 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMCM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PMअयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
Jul 07, 2026 | 10:21 PMIND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
Jul 07, 2026 | 10:16 PMGoogle का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Jul 07, 2026 | 10:13 PMCM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
Jul 07, 2026 | 10:13 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM














