यवतमाल में वोटर लिस्ट अभियान तेज, 244 कर्मचारी बने BLO, घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

Yavatmal Voter List: यवतमाल में निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए 244 कर्मचारियों को पूर्णकालिक BLO नियुक्त किया गया है। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Election Commission SIR Campaign In Yavatmal
मतदाता सूची प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Election Commission SIR Campaign In Yavatmal: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए यवतमाल विधानसभा क्षेत्र के 244 कर्मचारियों को उनके नियमित कार्यालयीन कार्यों से मुक्त कर पूर्णकालिक रूप से इस अभियान में नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में उपविभागीय अधिकारी एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। अब शिक्षक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के रूप में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित करना, भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करना, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करना, जानकारी का डिजिटल संकलन कर आयोग की प्रणाली पर अपलोड करना तथा मतदाता सत्यापन, मिलान और लिंकिंग जैसे कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेज

यवतमाल विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त 244 कर्मचारियों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें कार्यालयीन दायित्वों से मुक्त कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सौंपा गया है। संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन कर्मचारियों को अभियान के लिए पूर्णकालिक उपलब्ध कराएं तथा उनके नियमित कार्यों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों को सौंपकर कार्यालयीन कार्य प्रभावित न होने दें।

इस अभियान के लिए आशा सेविकाएं, आंगनवाड़ी सेविकाएं, कनिष्ठ लिपिक, प्रयोगशाला सहायक, नहर कार्यालयीन दायित्वों से मुक्त कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सौंपा गया है। संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन कर्मचारियों को अभियान के लिए पूर्णकालिक उपलब्ध कराएं तथा उनके नियमित कार्यों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों को सौंपकर कार्यालयीन कार्य प्रभावित न होने दें। इस अभियान के लिए आशा सेविकाएं, आंगनवाड़ी सेविकाएं, कनिष्ठ लिपिक, प्रयोगशाला सहायक, नहर संभावना है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी, लापरवाही या निष्क्रयता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950, अजिस्टेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स, 1960 तथा लाग शासकीय सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com