-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- It Is Necessary To Face The Challenges Unitedly Said Energy Minister Raut Mseb Backward Classes Senior Engineers Dialogue
चुनौतियों का एकजुटता से मुकाबला जरूरी, MSEB बैकवर्ड क्लासेस सीनियर इंजीनियर्स परिसंवाद में ऊर्जा मंत्री राऊत ने कहा
- Written By: नवभारत डेस्क

नितिन राउत (फाइल फोटो)
नागपुर. ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि केंद्र सरकार ऊर्जा के क्षेत्र के निजीकरण का प्रयास कर रही है जिससे राज्य की बिजली कंपनियों के सामने अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए व्यवस्थापन में बदलाव कर संगठित होकर मुकाबला करने की जरूरत है. वे एमएसईबी बैकवर्ड क्लासेस सीनियर इंजीनियर्स व अधिकारी संगठन नागपुर परिक्षेत्र की ओर से आयोजित परिसंवाद में बोल रहे थे.
स्वतंत्र मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस पाटिल ने अध्यक्षता की. इस दौरान महावितरण संचालक संजय ताकसांडे, महापारेषण के अनिल कोलप, होल्डिंग कंपनी के सलाहकार संचालक उत्तम झाल्टे, महानिर्मिति संचालक मानवेंद्र रामटेके ने भी ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों पर विचार रखे.
बिजली कंपनियों के सामने आ रही आर्थिक दिक्कतों की जानकारी ऊर्जा मंत्री को दी गई. राऊत ने कहा कि कंपनियों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अलग-अलग उपाययोजना बीते 2 वर्षों में की गई जिसे संतोषजनक सफलता भी मिली. अधिक ब्याज दर वाले कर्ज की पुनर्रचना करने से तीनों कंपनियों के आर्थिक बोझ में लगभग 3,000 करोड़ रुपयों की कम आई. उपायों से बिजली दर में भी कमी लाने में मदद मिलेगी.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला
नई तकनीक का करें उपयोग
राऊत ने कहा कि सभी विद्युत कर्मचारियों को नई तकनीक का उपयोग करना चाहिए. संगठन के अंतर्गत अलग-अलग विषयों से संबंधित अभ्यासगट स्थापित कर तीनों कंपनी की कार्यप्रणाली में सुधार लाने में मदद की अपील भी उन्होंने की. परिसंवाद में महावितरण नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके, महानिर्मिति मुख्य अभियंता प्रकाश खंडारे, पंकज सपाटे, अनिल आष्टीकर, महापारेषण मुख्य अभियंता सतीश अणे, बी.टी. राऊत, एनबी जारोंडे, संजय घोडके, एसके हनवते, प्रेमानंद मौर्य, बंडू वासनिक, हेमराज ढोके, वाईडी मेश्राम, एडी सहारे, एजी पेटकर, जयेश कोल्हे, भीमराव हिवरकर, रूपेश टेंभुर्णे, अजय खोब्रागडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
It is necessary to face the challenges unitedly said energy minister raut mseb backward classes senior engineers dialogue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMCM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PMअयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
Jul 07, 2026 | 10:21 PMIND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
Jul 07, 2026 | 10:16 PMGoogle का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Jul 07, 2026 | 10:13 PMCM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
Jul 07, 2026 | 10:13 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM














