CCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।

CCI Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का मौका कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।
CCI Recruitment 2026: Recruitment for 148 posts including Assistant Manager, applications start from July 9, know complete details.
CCI भर्ती 2026 (सोर्स-एआई नीर्मित)
Published on
Updated on

CCI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। दरअसल कॅाटन कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) लिमिटेड ने सहायक प्रबंधन सहित विभिन्न 148 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों का भी उल्लेख किया गया है। ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी है। इस खबर में भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी जा रही है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

CCI ने 148 पदों पर निकाली भर्ती

आपको बता दें की सीसीआई लिमिटेड की ओर से जिन 148 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें सहायक प्रबंधक (राजभाषा) का 1, सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) का 1, मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के 8, मैनेजमेंट ट्रेनी (लेखा) के 8, कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी (जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव) के 50, जूनियर असिस्टेंट (लेखा) के 50 और जूनियर असिस्टेंट (सामान्य) के 30 पद शामिल हैं।

9 से 24 जुलाई तक होंगे आवेदन

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीसीआई लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के रात 23.55 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

जानिए आवेदन शुल्क?

इस पदों के लिए उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भर सकते हैं, ऑफलाइन या किसी अन्य प्रकार से फॉर्म स्वीकार को नहीं किया जायेगा। इस फॉर्म के साथ जनरल, ईडब्ल्यूएस(EWS), ओबीसी(OBC) को 1500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क केवल 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क उम्मीदार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं। जारी होगी विस्तृत अधिसूचना

जल्द जारी होगी विस्तृत अधिसूचना

सीसीआई लिमिटेड की ओर से संबंधित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इससे जुड़ी विस्तृत अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सैलरी, आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को टाइम-टू-टाइम आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की भी सलाह दी जाती है।

डायरेक्टर (मार्केटिंग) पद के लिए भी भर्ती

बता दें कि सीसीआई लिमिटेड ने इन पदों के अलावा डायरेक्टर (मार्केटिंग) के पद पर भी भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई के दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई की शाम 5 बजे तक तय की है।

डायरेक्टर पद के लिए जरूरी योग्यता

डायरेक्टर (मार्केटिंग) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या एमबीए/पीजीडीएम के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए और उसका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

इतनी मिलेगी सैलरी

आवेदकों की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 7 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 1,60,000 से 2,90,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com