- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Phulsavangi 21 Lakh Robbery Unsolved After Three Months
3 माह बाद भी 21 लाख की चोरी का नहीं मिला सुराग, फुलसावंगी के व्यापारी के घर की घटना
Phulsavangi Robbery Case: अकोला जिले के फुलसावंगी में व्यापारी के घर हुई 21 लाख की चोरी का तीन माह बाद भी कोई सुराग नहीं। पुलिस जांच धीमी चलने से परिजनों में निराशा बढ़ी।
- Written By: आंचल लोखंडे

तीन माह बाद भी 21 लाख की चोरी का नहीं मिला सुराग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal Crime:महागांव तालुका के ग्राम फुलसावंगी में तीन महीने पहले एक बर्तन व्यापारी के घर में दुस्साहसिक चोरी की घटना हुई थी। व्यापारी अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन के लिए बाहर गए थे। घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने 21 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। महागांव पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पंद्रह दिन में यह मामला पुसद की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) को सौंप दिया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जांच की धीमी रफ्तार पर अब सवाल उठने लगे हैं।
फुलसावंगी निवासी मिट्टी के बर्तनों के व्यापारी ज्ञानेश्वर गणपत बोंधारकर ने बताया कि 31 जुलाई को वे परिवार और मित्रों के साथ राजस्थान देवदर्शन के लिए गए थे। 6 अगस्त की रात लगभग 11 बजे जब वे घर लौटे, तो ताला टूटा हुआ और घर का सामान अस्त-व्यस्त पाया। उन्हें तुरंत समझ आ गया कि घर में चोरी हुई है।
पुलिस के हाथ खाली
उन्होंने तुरंत महागांव पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि वे मिट्टी के बर्तनों के व्यापारी हैं और माल खरीदने के लिए उन्होंने घर में 21 लाख रुपये नकद रखे थे। देवदर्शन के लिए निकलते समय उन्होंने केवल 35 हजार रुपये साथ लिए थे और बाकी रकम हमेशा की तरह बेडरूम में रखी थी। साथ ही सोने-चांदी के गहने भी घर में ही थे।
सम्बंधित ख़बरें
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की, लेकिन शुरुआत में पुलिस को इस बड़ी चोरी पर खुद व्यापारी पर ही शक था। इसके कारण प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई। बाद में फुलसावंगी के एक सम्मानित नागरिक के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में ड्रग सिंडिकेट पर संशोधित MCOCA के तहत पहला केस, मुंबई पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया
चोरी ने सब कुछ बर्बाद
चोरी दर्ज होने के बाद पुलिस ने व्यापारी के परिवार और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन अब तक किसी तरह की सफलता नहीं मिली है। व्यापारी बोंधारकर ने बताया कि वे लंबे समय से मेहनत कर थोड़ा-थोड़ा धन बचा रहे थे ताकि बड़ी दुकान खोल सकें, लेकिन इस चोरी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
उन्होंने कहा, “हम मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं। परिवार आत्महत्या के कगार पर है।” उन्होंने 26 अगस्त को गृह विभाग को भी शिकायत भेजी है ताकि जांच में तेजी लाई जा सके और न्याय मिल सके।स्थानीय अपराध शाखा, पुसद की जांच अब भी धीमी गति से चल रही है। पुलिस के सामने इस बड़ी चोरी को सुलझाना एक बड़ी चुनौती बन गई है।
Phulsavangi 21 lakh robbery unsolved after three months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












