- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rovman Powell Became The Batsman With Most Sixes In T20is For West Indies
भारत के खिलाफ हारकर भी कैरेबियाई बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, रोवमन पॉवेल ने तोड़ा गेल-पूरन का ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs WI: IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 34 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 शानदार छक्के लगाए।
- Written By: संजय बिष्ट

रोवमन पॉवेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Rovman Powell Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। हांलाकि टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 199 रन बनाकर इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया, लेकिन एक कैरेबियाई बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा कर दिया।
दरअसल, कैरेबियाई टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोवमन पॉवेल ने अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के भी लगाए। उनकी इस पारी ने वेस्टइंडीज की पारी को मजबूती दी और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रोवमन पॉवेल ने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे किए। वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने शानदार छक्के लगाए हैं, जिनमें क्रिस गेल, निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड शामिल हैं। लेकिन रोवमन पॉवेल अब वेस्टइंडीज के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 117वें टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की। इसके बाद टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज का नाम निकोलस पूरन है, जिन्होंने अब तक 149 छक्के लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
संजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ जीत के बाद पिच पर मनाया जश्न, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास, संजू सैमसन ने खेली 97 रन की यादगार पारी
भारतीय शेरों की सेमीफाइनल में रॉयल एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, विंडीज को 5 विकेट से चटाई धूल
बड़े मैच में अभिषेक शर्मा का सरेंडर, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप, बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में हुए फेल
वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- रोवमन पॉवेल – 150 छक्के
- निकोलस पूरन – 149 छक्के
- एविन लुईस – 136 छक्के
- क्रिस गेल – 124 छक्के
- शिमरन हेटमायर – 99 छक्के
टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 7वें खिलाड़ी हैं रोवमन पॉवेल। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर केवल सातवें ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 205 छक्के लगाए। दूसरे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम हैं, जिन्होंने 193 छक्के लगाए।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के
- मुहम्मद वसीम (यूएई) – 193 छक्के
- सूर्यकुमार यादव (भारत) – 177 छक्के
- जोस बटलर (इंग्लैंड) – 174 छक्के
- मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 150 छक्के
- रोवमन पॉवेल (वेस्टइंडीज) – 150 छक्के
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ जीत के बाद पिच पर मनाया जश्न, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
भारत ने जीता मुकाबला
टीम इंडिया ने कोलकता के ईडन गार्डन्स में इतिहास रच दिया। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज कर दिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। इसके साथ ही भारतीय टीम ने T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए स्कोर को 5 विकेट शेष रहते 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। भा
Rovman powell became the batsman with most sixes in t20is for west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 March: सोमवार को मकर राशि वालों को धन लाभ तो कन्या वाले रहें सावधान; जानें आज का राशिफल
Mar 02, 2026 | 12:05 AMभारत के खिलाफ हारकर भी कैरेबियाई बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, रोवमन पॉवेल ने तोड़ा गेल-पूरन का ये बड़ा रिकॉर्ड
Mar 01, 2026 | 11:55 PMसंजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ जीत के बाद पिच पर मनाया जश्न, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
Mar 01, 2026 | 11:41 PMटीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास, संजू सैमसन ने खेली 97 रन की यादगार पारी
Mar 01, 2026 | 11:22 PMभारतीय शेरों की सेमीफाइनल में रॉयल एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, विंडीज को 5 विकेट से चटाई धूल
Mar 01, 2026 | 10:50 PMबड़े मैच में अभिषेक शर्मा का सरेंडर, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप, बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में हुए फेल
Mar 01, 2026 | 10:18 PMईरान-इजरायल युद्ध का बोर्ड परीक्षा पर असर: CBSE ने स्थगित की परीक्षाएं, 7 देशों में बढ़ी छात्रों की चिंता!
Mar 01, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM









