- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Property Tax Collection Target Tmc Crackdown
ठाणे में 6.5 लाख प्रॉपर्टी धारकों से 900 करोड़ वसूली का लक्ष्य, कमिश्नर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Thane Property Tax: ठाणे नगर निगम ने 6.5 लाख प्रॉपर्टी धारकों से 900 करोड़ वसूली का लक्ष्य तय किया है और बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

PropertyTax Defaulters (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Municipal Corporation Action: ठाणे शहर में संपत्ति कर बकायादारों पर लगाम कसने की तैयारी ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी टैक्स को नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत माना जाता है।
टीएमसी कमिश्नर सौरभ राव ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ठाणे में करीब 6.5 लाख प्रॉपर्टीज़ टैक्स के दायरे में आती हैं, जिनमें से लगभग एक लाख प्रॉपर्टी धारकों ने अब तक नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है। उनकी प्रॉपर्टीज़ को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नर ने डिफॉल्टर्स के नाम अखबारों में प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए हैं।
630 करोड़ की वसूली
इस वर्ष के बजट में नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को 900 करोड़ रुपये संग्रह का लक्ष्य दिया गया था। अब तक नगर निगम 630 करोड़ रुपये टैक्स वसूलने में सफल रहा है। मार्च के अंत तक निगम को 270 करोड़ रुपये और एकत्र करने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु तेग बहादुर का बलिदान आस्था की रक्षा का प्रेरणास्रोत, खारघर में शहीदी समागम में CM देवेंद्र का नमन
कोकण विभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय कार्यशाला, भाजपा की विभाजनकारी राजनीति बंद हो: चेन्नीथला
दरेगांव में लापरवाही: मिट्टी बनी धधकती भट्टी, 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से मिट्टी पिघलकर बनी ‘लावा’
आरपीआई (आठवले) की बैठक में पूर्व विधायक पप्पू कालानी की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
बताया गया है कि नगर निगम में पंजीकृत करीब साढ़े छह लाख प्रॉपर्टीज़ में से लगभग 1.10 लाख प्रॉपर्टी धारकों ने अभी तक टैक्स नहीं भरा है। इस कारण प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने डिफॉल्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कई करदाताओं ने समय पर टैक्स भरकर नगर निगम का सहयोग किया है, लेकिन कुछ करदाता अब भी बकाया हैं।
टैक्स न भरने वालों पर कार्रवाई
चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक बकाया वसूली का लक्ष्य तय किया गया है। टैक्स न जमा करने वालों में अब तक 515 प्रॉपर्टी जब्त की गई हैं और 223 प्रॉपर्टी सील की गई हैं। इसके अलावा 1,206 डिफॉल्टर्स की पानी की आपूर्ति काट दी गई है।
ये भी पढ़े: मुंबई के फूल कारोबारियों के चेहरे खिले, सरकार के कृत्रिम फूलों की बिक्री पर प्रतिबंध के फैसले का किया स्वागत
छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे कार्यालय
करदाताओं की सुविधा के लिए सभी वार्ड स्तर के कलेक्शन सेंटर 31 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक और रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुले रहेंगे। करदाता नगर निगम के 21 कलेक्शन सेंटर में से किसी भी केंद्र पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। साथ ही वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से तथा Google Pay, PhonePe और BHIM App के जरिए भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
Thane property tax collection target tmc crackdown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय शेरों की सेमीफाइनल में रॉयल एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, विंडीज को 5 विकेट से चटाई धूल
Mar 01, 2026 | 10:50 PMबड़े मैच में अभिषेक शर्मा का सरेंडर, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप, बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में हुए फेल
Mar 01, 2026 | 10:18 PMईरान-इजरायल युद्ध का बोर्ड परीक्षा पर असर: CBSE ने स्थगित की परीक्षाएं, 7 देशों में बढ़ी छात्रों की चिंता!
Mar 01, 2026 | 10:16 PMघायल शेर की तरह UAE पर टूट पड़ा ईरान…708 हथियारों से मचाई तबाही, सामने आया ‘तांडव’ का खौफनाक VIDEO
Mar 01, 2026 | 10:14 PMT20 World Cup: खत्म हुआ जिम्बाब्वे का सफर…अब खिलाडि़यों को सता रहा घर लौटने का डर, मिडिल-ईस्ट टेंशन बनी वजह
Mar 01, 2026 | 10:09 PMगुरु तेग बहादुर का बलिदान आस्था की रक्षा का प्रेरणास्रोत, खारघर में शहीदी समागम में CM देवेंद्र का नमन
Mar 01, 2026 | 10:07 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘एक्शन मोड’: होली और रमजान से पहले यातायात नियमों पर सख्ती, एक ही दिन में 203 चालान
Mar 01, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













